फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Politics: काशी पहुंचे संजय राउत, कांग्रेस नेता अजय राय से मिले; बोले- UP में संगठन को मजबूत करेगी शिवसेना

Sun, 07 Jul 2024 09:17 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News: शिवसेना के सांसद संजय राउत रविवार को बनारस पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले कांग्रेस नेता अजय राय के आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की। इस दौरान राजनीति के कई उतार-चढ़ाव पर बातचीत हुई। संजय राउत ने यूपी में शिवसेना को मजबूत करने की बात कही।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता अजय राय के साथ शिवसेना सांसद संजय राउत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि शिवसेना यूपी में संगठन को फिर से खड़ा करेगी और नई ऊर्जा के साथ यूपी में राजनीतिक भागीदारी होगी। देश की जनता का भाजपा से मोहभंग हो चुका है। 

विज्ञापन


कानून व्यवस्था, मनमानी और तमाम दुश्वारियों के चलते आम जनता अब भाजपा से दूर हो गई है। आगामी विधानसभा चुनाव में शिवसेना (उद्धव बालासाहब ठाकरे) की ही जीत होगी।

उक्त बातें उन्होंने रविवार को दो दिवसीय यूपी दौरे पर बनारस पहुंचने के बाद कहीं। संजय राउत ने कहा कि काशी आना किसी पुण्य से कम नहीं। 

मैं खुद को सौभाग्यशाली मानता हूं कि आज मैं इस अद्भुत,अविस्मरणीय पल का साक्षी बना, लेकिन आज मैंने काशी आते समय देखा कि इस पौराणिक नगरी का जिस तरह से ऐतिहासिक स्वरूप को संरक्षित करते हुए विकास किया जाना चाहिए था, वैसा काम यहां नहीं हुआ। 
विज्ञापन




कहा कि क्योटो का सपना दिखाने वालों ने काशी और मां गंगा दोनों के साथ छल किया। काशी और अयोध्या दोनों प्राचीन आध्यात्मिक और पौराणिक नगरी आज ठगी हुई सी महसूस कर रही हैं। विकास के नाम पर अरबों खरबों का वारा न्यारा हो गया पर यहां की मूलभूत समस्याएं जस की तस बनी हैं। मात्र एक बारिश ने सारे देश को इनकी हकीकत बता दी।

शिवसेना सांसद ने कहा कि मैं जब काशी आ रहा था, तो हमारे नेता उद्धव ठाकरे ने मुझसे व्यक्तिगत रूप से बोला कि आप काशी जा रहे हो तो बाबा श्री काशी विश्वनाथ जी का दर्शन पूजन करने के उपरांत काशी के उस योद्धा से जरूर मिलना जिसने अपनी हिम्मत और ताकत के बलबूते अपनी अपराजेय शक्ति का लोहा मनवाया। 

विज्ञापन


धर्म और न्याय की लड़ाई लड़ने वाला आज एक मराठा योद्धा अपने भाई और धर्म योद्धा भाई अजय राय से मिलने आया है जो धर्म और न्याय की लड़ाई में आज पूरे हिंदुस्तान के दिलों का बेताज बादशाह बन चुका है।

वह कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के लहुराबीर स्थित आवास पर पहुंचे और लोकसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करने पर बधाई दी। दोनों नेताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और शिवसेना की भूमिका पर भी चर्चा की। इस दौरान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल, शैलेंद्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष की पत्नी रीना राय, पुत्री श्रद्धा राय, पुत्र शांतनु राय और छोटी बेटी आस्था राय ने भी पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें