फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ में साइकिल की रफ्तार के आगे भगवा का रंग पड़ा फीका, अब्बास अंसारी और दारा सिंह चौहान जीते

Thu, 10 Mar 2022 09:56 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

घोसी विधानसभा सीट भी भाजपा के हाथ से फिसल गई है। यहां से सपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान ने भाजपा प्रत्याशी विजय कुमार राजभर को 22,216 मतों से हरा दिया है।
विज्ञापन
मऊ सदर से जीत के बाद अब्बास अंसारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव में इस बार भाजपा को प्रदेश में कामयाबी भले ही मिली, लेकिन मऊ जनपद में साइकिल की रफ्तार तेज रही। यहां तीन सीटों पर सपा ने कब्जा किया। जबकि, भाजपा को एक सीट से ही संतोष करना पड़ा। चारों विधानसभा सीटों पर लड़ाई दिलचस्प रही।

विज्ञापन


पिछले विधानसभा चुनाव में यहां तीन सीटों पर भाजपा का कब्जा था। समाजवादी पार्टी ने घोसी, मुहम्मदाबाद गोहना तथा सदर सीट से सुभासपा-सपा गठबंधन प्रत्याशी ने परचम लहराया है। मऊ सदर में गठबंधन के प्रत्याशी अब्बास अंसारी ने 1,24,691 मत पाकर भारतीय जनता पार्टी के अशोक सिंह को 38,116  मतों से हराया।

अशोक सिंह को कुल 86,575 मत मिले। समाजवादी पार्टी ने मुहम्मदाबाद गोहना सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र भी भाजपा से छीन लिया। यहां से सपा प्रत्याशी राजेंद्र कुमार ने 94,396 मत प्राप्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी की पूनम सरोज को 26,544 मतों के अंतर से पराजित किया। पूनम सरोज को 67,852 मत मिले।

विज्ञापन

घोसी विधानसभा सीट भी भाजपा के हाथ से फिसल गई है। यहां से सपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान ने भाजपा प्रत्याशी विजय कुमार राजभर को 22,216 मतों से हराया है। चौहान को कुल 1,08,430 मत मिले जबकि विजय राजभर को 86,214 मतों से ही संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन

भाजपा को एक मात्र मधुबन विधानसभा सीट पर ही कामयाबी मिली है। यहां से बिहार के राज्यपाल फागू चौहान के पुत्र भाजपा उम्मीदवार राम विलास चौहान ने कड़े संघर्ष में 79,032 मत पाकर सपा के उमेश चंद्र पांडेय को 4,448  मतों से शिकस्त दी। उमेश को कुल 74,584 मत मिले। 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में तीन सीटों पर जीती दर्ज करने वाली भाजपा इस बार एक सीट पर ही सिमट कर रह गई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें