फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी आ रहे पीएम मोदी: बीएचयू समेत तीन अस्पतालों में बनाया जा रहा सेफ हाउस

Sat, 11 Dec 2021 12:39 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

प्रधानमंत्री 13 दिसंबर को काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण करने आएंगे। साथ ही 12 राज्यों के सीएम और कई जिलों के मेयर भी रहेंगे।
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अन्य वीवीआईपी के आगमन को लेकर बीएचयू समेत तीनों अस्पतालों में सेफ हाउस बनाया जाएगा। इमरजेंसी में इलाज की व्यवस्थाएं होने के साथ ही चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ की टीम भी रहेगी। जरूरत पड़ने पर कोई परेशानी न हो ऐसे में आसपास और अन्य जिलों से भी चिकित्सकों को बुलाया गया है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री 13 दिसंबर को काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण करने आएंगे। साथ ही 12 राज्यों के सीएम और कई जिलों के मेयर भी रहेंगे। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि प्रोटोकॉल के अनुसार सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

बीएचयू, मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा और बाबतपुर एयरपोर्ट के पास एक निजी अस्पताल में सेफ हाउस बनाया जा रहा है। किसी तरह की समस्या पर तुरंत उपचार मिल सके, इसके लिए वीवीआईपी के साथ और आयोजन स्थल पर निजी अस्पताल की एंबुलेंस भी रहेगी। सरकारी और निजी अस्पतालों में 10-10 बेड रिजर्व रखने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

धाम में अस्थायी हॉस्पिटल बनाने की तैयारी

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर - फोटो : अमर उजाला
स्वास्थ्य विभाग की ओर से विश्वनाथ धाम परिसर में भी अस्थायी हॉस्पिटल बनाए जाने की तैयारी है। ताकि लोकार्पण के दौरान अगर किसी को स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो तो उन्हें तुरंत प्राथमिक उपचार मिल सके। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जगह की तलाश की जा रही है।
पढ़ेंः काशी विश्वनाथ धाम का काम पूरा: 33 महीने बाद थमा मशीनों का शोर, 13 को पीएम करेंगे लोकार्पण, जानें खास बातें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें