वाराणसी पहुंचे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत ।
- फोटो : अमर उजाला
आरएसएस के अनुसांगिक संगठन के पदाधिकारी और काशी प्रांत के सभी प्रचारक बृहस्पतिवार को काशी पहुंचे। शुक्रवार की सुबह से अलग-अलग सत्रों में बैठक होगी। सत्रों में संगठनात्मक बैठक के साथ ही संघ की अहम शाखा कुटुंब प्रबोधिनी को बढ़ावा देने के बारे में निर्णय लिए जाएंगे। सरसंघचालक शुक्रवार को दो सत्रों में काशी प्रांत के प्रचारकों के साथ बैठक करेंगे।
शनिवार सुबह पूर्व प्रांत के संगठन श्रेणी (बौद्धिक शिक्षण प्रमुख, प्रांत व्यवस्था प्रमुख) और दोपहर बाद जागरण श्रेणी (प्रांत संपर्क प्रमुख, प्रांत सेवा प्रमुख, प्रांत प्रचार प्रमुख) के साथ बैठक करेंगे। अंतिम दिन रविवार को बीएचयू के स्वतंत्रता भवन में प्रवासी कार्यकर्ताओं के साथ कुटुंब स्नेह मिलन कार्यक्रम में शामिल होंगे। देर रात वह लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।