फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: सड़क टेस्टिंग के लिए खड़े एनएचएआई के वाहन से टकराई कार, पति-पत्नी और बेटा घायल

Sat, 11 Sep 2021 10:03 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के बिहड़ा गांव के समीप शनिवार को एनएचएआई के कर्मचारी हाईवे पर दो वाहन खड़ा कर सड़क की टेस्टिंग कर रहे थे। इसी दौरान प्रयागराज की ओर से आ रही कार खड़े वाहन में टकरा गई। 
विज्ञापन
एनएचएआई के वाहन से टकराई कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के बिहड़ा गांव के समीप शनिवार को एनएचएआई के कर्मचारी हाईवे पर दो वाहन खड़ा कर सड़क की टेस्टिंग कर रहे थे। इसी दौरान प्रयागराज की ओर से आ रही कार खड़े वाहन में टकरा गई। इसमें सवार प्रीतम यादव (35) पत्नी पूजा (32) पुत्र राज यादव (14) गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से गाड़ी में फंसे घायलों को निकाल कर वाराणसी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


पूजा यादव और राज यादव की हालत गंभीर बनी हुई है। कार में सवार रुद्र यादव (5) बाल-बाल बच गया। रुद्र यादव ने बताया पापा वाराणसी दवा लेने के लिए जा रहे थे। वह कुशवाहा मार्केट प्रीतम नगर प्रयागराज के रहने वाले हैं। मौके पर पहुंचे मिर्जामुराद थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश मिश्र ने बिना बैरिकेडिंग किए सड़क टेस्टिंग करने के आरोप में गाड़ी को कब्जे में लिया।

जमीन के विवाद में चलीं लाठियां, 11 घायल
चौबेपुर क्षेत्र के शंकरपुर नई पट्टी में गांव में आबादी की जमीन को लेकर शुक्रवार की रात दो पक्षों में जमकर लाठियां चलीं। इसमें 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में भर्ती कराया गया है। घायल दिनेश राजभर ने बताया कि आबादी की जमीन पर पिछले कई सालों से काबिज हैं।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री आवास योजना से मकान बनवाने के लिए पैसा आया है। मकान का निर्माण करवाते समय विपक्षियों ने हमला बोल दिया। चौबेपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर दोनों पक्षों से सात लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है।

सड़क के किनारे मिली नवजात बच्ची, इलाज के दौरान मौत

चोलापुर थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव में सड़क के किनारे नवजात बच्ची मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोलापुर में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान नवजात की मौत हो गई। दानगंज चौकी प्रभारी काशीनाथ उपाध्याय ने बताया कि नवजात लखनपुर में सड़क के किनारे फेंकी गई थी।

सुबह सेना भर्ती की तैयारी करने वाले युवकों ने नवजात को देखकर आसपास के लोगों को जानकारी दी। पुलिस ने नवजात को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोलापुर में भर्ती कराया, जहां पर इलाज के दौरान मौत हो गई। उधर गांव में नवजात शिशु के फेंके जाने पर तरह-तरह की चर्चाएं रहीं।
विज्ञापन

दूसरे दिन मिला गोमती नदी में कूदी छात्रा का शव

चोलापुर थाना क्षेत्र के नियार वनस्पति पुल से गोमती नदी में कूदकर आत्महत्या करने वाली छात्रा का शव दूसरे दिन बाबतपुर घाट पर मिला। शुक्रवार को साढ़े दस बजे चोलापुर थाना क्षेत्र के खरदहा गांव के रहने वाले सहादूर राजभर की पुत्री अर्चना राजभर पंडित राम प्रवेश चौबे इंटर कॉलेज में परीक्षा देने के लिए निकली थी।

पारिवारिक विवाद के चलते नियार स्थित गोमती पुल पर छात्रा ने साइकिल रखकर गोमती नदी में कूद गई थी। दो युवकों ने छात्रा को बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। छात्रा के डूबने के बाद पुलिस ने गोताखोरों से तलाश करवाई लेकिन सफलता नहीं मिली। दूसरे दिन शनिवार को सुबह साढ़े दस बजे शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को परिजनों सुपुर्द कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें