फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस : BHU और विद्यापीठ की 6 छात्राएं समारोह में करेंगी योग, रवाना हुईं दिल्ली; बोलीं- हमें गर्व है

Mon, 20 Jan 2025 06:10 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

बनारस के दिल्ली जानी वाली छात्राएं काफी खुश हैं। दिल्ली में गणतंत्र दिवस के अवसर पर ये छात्राएं योग का प्रदर्शन करेंगी। इस आयोजन में जाने से पहले उन्हाेंने कहा कि ये हमारे लिए गर्व करने वाला पल है। 
विज्ञापन
बीएचयू और विद्यापीठ से गणतंत्र दिवस समारोह में हिस्सा लेने वाली छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू और महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की छह छात्राएं गणतंत्र दिवस समारोह के लिए नई दिल्ली रवाना हो गई हैं। बीएचयू से चार और विद्यापीठ से दो छात्राएं शामिल हैं। ये पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय और नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय का प्रतिनिधित्व करेंगी। 

विज्ञापन


बीएचयू के एसवीडीवी में पीजी डिप्लोमा इन योगा की छात्रा शिफाली सिंह और श्वेता दुबे, बीएचयू के कृषि विज्ञान संस्थान से बीएससी कर रहीं आर्द्रा राजीव और सामाजिक विज्ञान विभाग में बीए कर रहीं ऋतु कुमारी, वहीं काशी विद्यापीठ से बीएड की छात्रा निधि तिवारी और एमए योगा की छात्रा तृप्ति मौर्या गणतंत्र दिवस पर योग करेंगी। 

बीएचयू के पूर्व छात्र आदित्य कश्यप ने बताया कि आदित्य विद्यापीठ से योग का कोर्स कर रहे हैं। फिलहाल बीएचयू के छित्तूृपुर गेट पर निरवान योगा क्लब के सचिव हैं। आदित्य ने बताया कि विवि के अलावा उन्हीं के क्लब में इन छह छात्राओं को योग की ट्रेनिंग दी गई है। योग की कला और भारत की सांस्कृतिक धरोहर पर प्रस्तुति देंगी। ये गर्व करने वाला पल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

संस्कृत से नेट-जेआरएफ छात्रों को मिलेगी ट्रेनिंग
बीएचयू में संस्कृत विद्या विषय पर छात्र-छात्राओं को 10 दिन की निशुल्क ट्रेनिंग दी जाएगी। संस्कृत से नेट क्वालीफाइड और जेआरएफ अभ्यर्थियों को विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया है। धर्म शास्त्र मीमांसा विभाग की ओर से संस्कृत धर्म विज्ञान संकाय के सभागार में कार्यशाला होगी।

22 जनवरी से 1 फरवरी तक समापन तक संस्कृत विद्या विषय पर देश भर के एक्सपर्ट आएंगे। इच्छुक छात्रों से कहा गया है कि 20 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर दें। धर्म शास्त्र मीमांसा विभाग के अध्यक्ष प्रो. माधव जनार्दन रटाटे से संपर्क कर गूगल फॉर्म से रजिस्ट्रेशन करा लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें