चंदौली और गाजीपुर को लाभ नहीं
वाराणसी जिले में 39 मध्यमा (12वीं तक) स्तर के अशासकीय 21 वित्तविहीन विद्यालय हैं। 25 संस्कृत महाविद्यालय और 18 मध्यमा महाविद्यालय कंबाइंड दोनों हैं। वहीं, जौनपुर में 35 मध्यमा, 28 मध्यमा महाविद्यालय हैं। जबकि 16 मध्यमा स्तर के वित्तविहीन विद्यालय हैं। चंदौली में एक राजकीय मध्यमा विद्यालय, तीन अशासकीय मध्यमा विद्यालय चार महाविद्यालय हैं। गाजीपुर में 10 मध्यमा, 10 मध्यमा स्तर के विद्यालय अशासकीय विद्यालय हैं। तीन महाविद्यालय और दो वित्तविहीन मध्यमा स्तर के विद्यालय हैं।
बोले अधिकारी
संस्कृत विद्यालयों के कायाकल्प के लिए बजट को मंजूरी मिल गई है। जल्द ही जिला विद्यालय निरीक्षकों के कोषागार खाते में रकम आएगी। इसके बाद कार्यदायी संस्थाओं को नामित कर काम शुरू कराया जाएगा। - परमांनद सिंह, मंडलीय उप निरीक्षक वाराणसी मंडल