एसएसपी आवास पर आत्मदाह की दी थी धमकी
इसे लेकर तत्कालीन एसएसपी अमित पाठक के आदेश पर अमित के खिलाफ कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। इससे नाराज होकर अमित कुमार ने एसएसपी कैंप कार्यालय पहुंचकर खुद पर पेट्रोल डाल कर आत्मदाह की धमकी दी थी। इसके बाद तत्कालीन आईजी रेंज के आदेश से अमित का तबादला जौनपुर कर दिया गया था। साथ ही इस पूरे प्रकरण की विभागीय जांच कराई गई थी।
वाराणसी के पुलिस अफसरों द्वारा की गई जांच में अमित कुमार दोषी पाया गया और उसे बर्खास्त करने का निर्णय लिया गया। अमित की पत्नी मीनाक्षी पुलिस विभाग में हेड कांस्टेबल है और उसकी प्रताड़ना से आजिज आकर उससे अलग रहती है।
मेरठ के सिविल लाइन थाना के मानसरोवर क्षेत्र में रहने वाली मीनाक्षी ने डीजीपी को बताया था कि अमित जालसाजी करके सब इंस्पेक्टर से इंस्पेक्टर पद पर प्रमोट हुआ है। अपने घोषणा पत्र में उसने खुद के खिलाफ दर्ज आपराधिक मुकदमों और जांचों को छुपाया है। मीनाक्षी की शिकायत की जांच कराई गई तो आरोप सही निकले। इंस्पेक्टर पद से अमित का डिमोशन कर उसे वापस सब इंस्पेक्टर बना दिया गया।