फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: थाने पहुंची दुष्कर्म पीड़िता को दरोगा ने भगाया, एसपी से लगाई न्याय की गुहार, जांच के दिए निर्देश

Thu, 25 Nov 2021 11:26 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

वाराणसी के एक थाने में न्याय की गुहार लगाने गई दुष्कर्म पीड़िता को पुलिसकर्मियों ने डांट-फटकार भगा दिया। उसके बाद पीड़िता एसपी ग्रामीण के पास पहुंची। मामले की जानकारी मिलने के बाद एसपी ने पीड़िता को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया है।

विज्ञापन


चोलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती का एक सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ है। इसमें युवती ने एक युवक पर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। युवती ने बताया कि जब इसकी शिकायत लेकर वह अजगरा चौकी पहुंची तो वहां पर तैनात दरोगा ने अपशब्द कहे। उसने जबरदस्ती सादे कागज पर साइन कराकर भगा दिया।

युवती इस मामले की शिकायत लेकर थाना चोलापुर भी पहुंची, जहां उसने न्याय की गुहार लगाई। बुधवार को उसने एसपी ग्रामीण से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है। एसपी ग्रामीण को युवती ने अपनी पूरी बात बताते हुए बताया कि उसे न्याय नहीं मिला है। कोई भी थाने का पुलिसकर्मी उसकी बात सुन नहीं रहा है। मामले की जानकारी लेने के बाद एसएसपी ग्रामीण ने जांच के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें