बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काशी के शिल्पियों के हुनर का बेजोड़ नमूना गुलाबी मीनाकारी के उत्पाद उपहार में देते रहते हैं। प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरीस, ऑस्ट्रेलिया के पीएम स्कॉट मॉरिसन, जापान के प्रधानमंत्री और फ्रांस के मैनुअल माइक्रोन की पत्नी को भी जीआई प्रोडक्ट के अनोखे तोहफे दे चुके हैं। पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी की गुलाबी मीनाकारी को योगी आदित्यनाथ के प्रयासों से पंख लग गया है। अब ये उत्पाद लोकल टू ग्लोबल हो गया है। गुलाबी मीनाकारी की चमक विदेशों में चमकने लगी है।