फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल में सर्दी का सितम: कोहरे और गलन का दौर जारी, दो दिन में पांच डिग्री गिरा पारा

Fri, 31 Dec 2021 09:52 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

बादलों के छंटते ही ठंड का कहर शुरू हो गया है। शनिवार से बादल तो नहीं रहेंगे लेकिन कोहरा छाने और ठंड बढ़ने की संभावना है। 
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर ठंड में यात्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी समेत पूर्वांचल के जिलों में बारिश के बाद ठंड ने कंपकंपी छुड़ा दी है। बादलों के छंटते ही ठंड का कहर शुरू हो गया है। ठंडी हवाओं ने गलन बढ़ा दी है। मंगलवार को बारिश, बुधवार, गुरुवार  को गलन के बाद शुक्रवार को शहर में भी कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। देर रात से ही पसरे कोहरे के कारण सुबह दृश्यता बेहद कम हो गई। सूरज की एक भी किरण धरती तक नहीं पहुंच पा रही है, जिससे तापमान काफी कहर बरपा रहा है।

विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक के अनुसार शुक्रवार-शनिवार तक ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है। इसके बाद शनिवार से बादल तो नहीं रहेंगे लेकिन कोहरा छाने और ठंड बढ़ने की संभावना है। इधर, बृहस्पतिवार को अधिकतम और तापमान दोनों में कमी दर्ज की गई। बुधवार को अधिकतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस की जगह शुक्रवार को 17.5 और न्यूनतम तापमान 15.5 की जगह 10.8 रिकॉर्ड किया गया। आज वाराणसी का औसत तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया है।  

विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुमानों के मुताबिक न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के कम चल रहा है। आने वाले दिनों में पछुआ हवाओं का जोर तो होगा ही साथ ही पश्चिमी विक्षोभ का असर भी लगातार पूर्वांचल को कंपाता रहेगा।  कोहरा और गलन का दौर मध्य जनवरी तक बना रहेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें