प्रियंका ने कहा, जब लखीमपुर में कुचले गए नक्षत्र सिंह के घर गई, तो पता चला कि उनका बेटा सीमा सुरक्षा बल में दाखिल हुआ है। जब मैं अगले परिवार से मिलने गई तो बताया गया कि उनके भाई-बहन सेना में देश की सेवा करते हैं। जब मैं पत्रकार रमन कश्यप के घर गई तो बताया गया कि वो वीडियो ले रहे थे, इसलिए उन्हें कुचल दिया गया। सभी परिवारों ने कहा कि सब मिले हैं, जनता किसके पास जाए।
अपराधियों को नहीं, बेटी की चिता जलाने से रोका
प्रियंका गांधी ने कहा, कोरोना के समय में भी सरकार ने लोगों की मदद नहीं की और आवाज उठाने वालों पर आक्रमण किया। हाथरस कांड में सरकार ने अपराधियों को नहीं रोका और बाद में परिवार के सदस्यों को बेटी की चिता जलाने से रोका। उंभा कांड में भी गरीब दलितों पर अत्याचार हुआ। उन्नाव में सरकार ने ऐसा ही किया।