फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिज्ञा यात्रा: प्रमोद तिवारी बोले- देश को बचाने के लिए आजादी की दूसरी लड़ाई लड़ रही है कांग्रेस

Sat, 23 Oct 2021 04:18 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी पहुंचे पूर्व राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा सरकार जमकर हमला बोला। कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र का गला घोंट रही है। 
विज्ञापन
प्रेसवार्ता करते कांग्रेस नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा के लिए वाराणसी पहुंचे पूर्व राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने भाजपा सरकर पर जमकर हमला बोला। कहा कि प्रतिज्ञा यात्रा देश को बचाने के लिए आजादी की दूसरी लड़ाई है। कांग्रेस जो कहती है वो करती है, पीएम मोदी जो कहते हैं वो कभी नहीं करते। आजादी की लड़ाई हो, हरित क्रांति हो या श्वेत क्रांति कांग्रेस ने देश से जो वादा किया उसको निभाया।
विज्ञापन


प्रमोद तिवारी ने शनिवार को पराड़कर भवन में प्रेसवार्ता के दौरान प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र के विकास पर तंज कसते हुए कहा कि काशी को क्योटो तो बना नहीं सके, कम से कम पुरानी काशी ही हमको वापस कर दीजिए। 

बोले-  लड़ाई काले अंग्रेजों के खिलाफ 
पूर्व राज्यसभा सांसद ने कहा कि कांग्रेस ने देश की आजादी की लड़ाई गांधी जी के नेतृत्व में लड़ी। अब कांग्रेस दोबारा प्रियंका गांधी के नेतृत्व में आजादी की दूसरी लड़ाई लड़ने जा रही है। वह लड़ाई गोरे अंग्रेजों के खिलाफ थी, यह लड़ाई काले कारनामे करने वाले काले अंग्रेजों के खिलाफ है।
विज्ञापन

पढ़ेंः बलिया में बोले राज्यमंत्री- सस्ती लोकप्रियता के लिए प्रियंका कर रहीं बड़े एलान

भाजपा ने जनता से वादा किया था पेट्रोल 35 रुपए प्रति लीटर देने का लेकिन आज जनता 110 रुपए प्रति लीटर खरीद रही है। छुट्टा पशुओं की परेशानी का हल नहीं निकला क्योंकि गोशाला के फंड का रुपया गो माता के पेट में जाने के बजाय भाजपा नेताओं के पेट में जा रहा है। किसान भी पिछले एक साल से जमीन, जमीर और हिंदुस्तान को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं।
 

'लोकतंत्र का गला घोंट रही भाजपा सरकार'

प्रमोद तिवारी ने कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र का गला घोंट रही है। संविधान का उल्लंघन कर रही है। विपक्षी दलों को आवाज उठाने नहीं दे रही है। हमारे पूर्वज अंग्रेजों से आजादी के लिए लड़ाई लड़े। आज हम लोगों को भाजपा सरकार से आजादी के लिए लड़ाई लड़ना पड़ रहा है।

इस क्रम में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में कांग्रेस के सिपाही एक नवंबर तक प्रतिज्ञा यात्रा निकालेंगे। आरोप लगाया कि इस सरकार में जो भी जनता की आवाज उठाता है उसको गिरफ्तार या नजरबंद कर दिया जाता है। 
पढ़ेंः पीएम से पहले सीएम का आगमन: तैयारियों को परखने आज काशी पहुंचेंगे योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने की प्रतिज्ञा यात्रा की शुरुआत

कांग्रेस नेता ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में जनता हर कुनीतियों के खिलाफ वोट करेगी। इससे पहले उन्होंने लोहटिया स्थिति बड़ा गणेश मंदिर, बाबा श्रीकाशी विश्वनाथ, बाबा काल भैरव मंदिर में किया दर्शन पूजन किया।

इसके बाद टाउनहॉल स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर  कांग्रेसियों ने प्रतिज्ञा यात्रा की शुरुआत की। इस दौरान उनके साथ पूर्व विधायक अजय राय, महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, राजेश्वर पटेल,शैलेंद्र सिंह, मनीष मोरोलिया, प्रमोद वर्मा, डा. जितेंद्र सेठ, पूनम कुंडू सहित अन्य कांग्रेसी नेता रहे।
पढ़ेंः  दिवाली से पहले सौगात: बनारस-गोरखपुर हाईवे बनकर तैयार, पीएम मोदी करेंगे लोकार्पण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें