फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम का वाराणसी दौराः पांच स्तरीय सुरक्षा घेरे में रहेंगे प्रधानमंत्री मोदी, खंगाले गए होटल व लॉज 

Tue, 13 Jul 2021 11:39 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

प्रधानमंत्री की आंतरिक सुरक्षा एसपीजी संभालेगी तो वहीं बाहरी सुरक्षा की कमान 21 आईपीएस के कंधों पर होगी। सोमवार को एसपीजी के अधिकारियों ने प्रशासनिक अधिकारियों संग सुरक्षा व्यवस्था और रूट के बाबत बैठक कर आगे की कार्य योजना तैयार की।
 
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 जुलाई को काशी दौरे के दौरान एसपीजी के पांच स्तरीय अभेद सुरक्षा घेरे में रहेंगे। प्रधानमंत्री की आंतरिक सुरक्षा एसपीजी संभालेगी तो वहीं बाहरी सुरक्षा की कमान 21 आईपीएस के कंधों पर होगी। सोमवार को एसपीजी के अधिकारियों ने प्रशासनिक अधिकारियों संग सुरक्षा व्यवस्था और रूट के बाबत बैठक कर आगे की कार्य योजना तैयार की।

विज्ञापन


शहर के होटल, लॉज, गेस्ट हाउसों में पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाना शुरू कर दिया है। खास करके कैंट, मंडुवाडीह स्टेशन, सिगरा और लंका सहित गंगा घाट किनारे होटल, लॉज खंगाले गए। पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रधानमंत्री की आंतरिक सुरक्षा में एनएसजी के कमांडो, एटीएस के कमांडो, केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के अधिकारी और सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स के जवान शामिल होंगे।

वहीं बाहरी सुरक्षा घेरे में पुलिस और पीएसी जवानों के साथ ही स्थानीय अभिसूचना इकाई, डाग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ता तैनात रहेगा। वहीं प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल के रूट पर भी पुलिस की निगरानी रहेगी। इनकी कमान 21 आईपीएस को सौंपी गई है।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त 42 एडिशनल एसपी, 65 डिप्टी एसपी, 12 कंपनी पीएसी, 12 कंपनी सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स के जवान, 5000 से ज्यादा सिपाही, हेड कांस्टेबल, दरोगा व इंस्पेक्टर और 500 से ज्यादा यातायात पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। यही नहीं, कार्यक्रम स्थल पर अग्निशमन विभाग की एक टुकड़ी, डाग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ता भी तैनात रहेगा।

विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों के अनुसार जिधर से भी प्रधानमंत्री की फ्लीट गुजरेगी, उस रूट के अंतर्गत पड़ने वाले मकानों और ऊंची इमारतों पर सशस्त्र पुलिस और सेना के जवानों की तैनाती की जाएगी। 

पुलिस लाइन में पहुंची प्रधानमंत्री की फ्लीट
प्रधानमंत्री की फ्लीट में शामिल होने वाली गाड़ियां भी सोमवार को पुलिस लाइन में पहुंच गई। पुलिस लाइन में चार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी गाड़ियों की निगरानी में लगाई गई है। इन गाड़ियों तक पहुंचने पर हर किसी को मनाही है। पुलिस कर्मियों को छोड़ अन्य किसी को भी फ्लीट तक पहुंचने की अनुमति नहीं है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें