फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के वाराणसी आगमन से पहले तैयारी परखने अाज आएंगे सीएम योगी, कार्यक्रम स्थलों का करेंगे निरीक्षण

Tue, 13 Jul 2021 12:02 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से दो दिन पहले मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तैयारियों का जायजा लेने वाराणसी आएंगे। मुख्यमंत्री दोपहर में यहां पहुंचेंगे और पीएम के कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
सीएम योगी और पीएम मोदी। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से दो दिन पहले मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तैयारियों का जायजा लेने वाराणसी आएंगे। मुख्यमंत्री दोपहर में यहां पहुंचेंगे और पीएम के कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण करेंगे। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री के निरीक्षण के बाद पीएम के कार्यक्रम का मिनट टू मिनट कार्यक्रम तय किया जाएगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को दोपहर 12 बजे वाराणसी पहुंचेंगे। बीएचयू में जनसभा स्थल और मंच आदि की तैयारी देखने के बाद एमसीएच विंग जाएंगे। यहां प्रस्तावित संवाद में कोरोना वॉरियर्स की संख्या तय करने के साथ ही अंदर की व्यवस्थाओं पर अंतिम निर्णय होगा। इसके बाद मुख्यमंत्री रुद्राक्ष कंवेंशन सेंटर जाएंगे और वहां की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

करीब दो घंटे में यह सब तैयारियों को परखने के बाद वे लखनऊ रवाना हो जाएंगे। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि मुख्यमंत्री लोकार्पित होने वाली परियोजना का भी हाल देख सकते हैं। फिलहाल सीएम आगमन की सूचना के बाद तैयारियों को पूरा करने में अधिकारी जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम के कार्यक्रम में कोविड प्रोटोकॉल पर विशेष नजर

प्रधानमंत्री की आईआईटी बीएचयू के एडीवी ग्राउंड से लेकर रुद्राक्ष कंवेंसन सेंटर और बीएचयू के एमसीएच विंग में कोरोना प्रोटोकॉल को विशेष रूप से फॉलो किया जाएगा। यहां स्वास्थ्य विभाग की टीम कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग करेगी। इसके साथ ही कार्यक्रम स्थल पर कोरोना जांच की भी सुविधा रहेगी। इसके अलावा बीएचयू समेत अन्य अस्पतालों में शेफ हाउस भी बनाए जा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें