मिस एंड मिसेज बनारस-2020 प्रतियोगिता की घोषणा करते माडल
- फोटो : amar ujala
वाराणसी के सिगरा स्थित एक रेस्टोरेंट में मिस एंड मिसेज बनारस-2020 प्रतियोगिता की घोषणा शनिवार को हुई। इस दौरान मिसेज बनारस डॉ. अनुपमा गोयल, स्मृति मिश्रा, मिस बनारस सबरंग सिंह, साक्षी द्विवेदी, सिमरन वर्मा, वंदना प्रजापति और विजेता सचदेवा ने प्रतियोगिता के पोस्टर को लांच किया।
वात्सल्य सोसायटी की ओर से आयोजित प्रतियोगिता का आडिशन 29 मार्च और 24 मई को होगा। प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले 30 अक्तूबर होगा। इस अवसर पर अभिषेक बंका, शुभाशीष चटर्जी, आशीष कुमार, शाहीद मर्चेंट मौजूद रहे।