गंगा आरती के आयोजकों के साथ वहीदा रहमान
- फोटो : amar ujala
वाराणसी। हिंदी फिल्मों में अपने जमाने की सुपरहिट अदाकारा वहीदा रहमान शनिवार को काशी पहुंची। गाइड फिल्म में मिस नलिनी का यादगार किरदार निभाने वाली वहीदा रहमान ने दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में शिरकत की।
दर्शक भी उन्हें अपने बीच पाकर खुशी से खिल उठे। उन्होंने वहीदा रहमान के साथ ढेर सारी सेल्फी लीं। गंगा सेवा निधि की ओर उन्हें सम्मानित किया गया और पुजारियों ने प्रसाद दिया। इस दौरान वहीदा ने गंगा आरती और घाट की ढेर सारी तस्वीरें उतारीं।