फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: पुलिस आयुक्त के आवास पर आत्मदाह करने पहुंची दरोगा की पत्नी, पति के खिलाफ शिकायत नहीं सुने जाने से थी क्षुब्ध

Sat, 06 Nov 2021 10:13 AM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी

सार

ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने कैंट थाने को सूचित किया तो मौके पर फुलवरिया चौकी प्रभारी पहुंचे। महिला को समझा कर वहां से हटाने का प्रयास किया गया, लेकिन महिला नहीं मानी। वह पुलिस आयुक्त से मिलकर प्रार्थना पत्र देने पर अड़ी रही।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश के आवास पर शुक्रवार देर शाम एक दरोगा की पत्नी आत्मदाह के लिए पहुंच गई। हाथों में ज्वलनशील पदार्थ से भरी बोतल लेकर पहुंची महिला को पुलिसकर्मियों ने तत्काल पकड़ा और समझाते हुए शांत कराया। कैंट थाने पर महिला से पूछताछ की जा रही है। वहीं उसके पति को भी बुलाया गया है। महिला का आरोप है कि पति के खिलाफ कई बार प्रार्थना पत्र दिया है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

विज्ञापन


पुलिस लाइन स्थित वायरलेस विभाग में रेडियो ऑपरेटर उप निरीक्षक संदीप कुमार की शादी चन्दौली के बलुआ निवासी रेनू सिंह से हुई है। दोनों ने प्रेम विवाह किया है। आरोप है कि शादी के कुछ साल बाद से दोनों के बीच तल्खियां बढ़ गईं। इसी मामले की शिकायत लेकर पत्नी पुलिस आयुक्त आवास पर पहुंची हुई थी। पुलिस आयुक्त से मुलाकात नहीं होने की दशा में महिला ने आत्मदाह की चेतावनी देते हुए हंगामा शुरू कर दिया। 

ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने कैंट थाने को सूचित किया तो मौके पर फुलवरिया चौकी प्रभारी पहुंचे। महिला को समझा कर वहां से हटाने का प्रयास किया गया, लेकिन महिला नहीं मानी। वह पुलिस आयुक्त से मिलकर प्रार्थना पत्र देने पर अड़ी रही। बाद में महिला कांस्टेबल के साथ पहुंचे प्रभारी निरीक्षक कैंट उसे थाने ले आए।
विज्ञापन

पढ़ेंः काशी विश्वनाथ से जुड़ा केदारनाथ धाम: कार्यक्रम का हुआ लाइव प्रसारण, पीएम बोले- कॉरिडोर का काम लगभग पूरा

विज्ञापन

पहले भी हो चुकी है कई बार पंचायत

महिला रेनू सिंह की डेढ़ दशक पूर्व संदीप कुमार सेक्शन रेडियो हाउस अफसर से बलुआ में परीक्षा के दौरान मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों ने विवाह कर लिया। दोनों को दो बच्चे भी हैं। दोनों की पंचायत कैंट थाने में कई बार हो चुकी है। कैंट इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह ने बताया कि आत्मदाह की बात गलत है। महिला अपने पति के खिलाफ शिकायत पत्र लेकर पहुंची थी, थाने लाकर पूछताछ की जा रही है।
पढ़ेंः सीएम योगी बोले: इसी माह पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का होगा लोकार्पण , विकास का केंद्र बनेगा आजमगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें