फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kedarnath Dham connected with Kashi Vishwanath Live broadcast of program PM modi said Corridor work almost complete

काशी विश्वनाथ से जुड़ा केदारनाथ धाम: कार्यक्रम का हुआ लाइव प्रसारण, पीएम बोले- कॉरिडोर का काम लगभग पूरा

Fri, 05 Nov 2021 04:35 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 05 Nov 2021 04:35 PM IST
सार

श्री काशी विश्वनाथ धाम का केदारनाथ धाम से आभासी दुनिया के मंच पर एकाकार हुआ। पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा केदारनाथ में आदिगुरु शंकराचार्य समाधि स्थल के पुनर्निर्माण के लोकार्पण के साथ ही मूर्ति अनावरण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण हुआ। 

विज्ञापन
Kedarnath Dham connected with Kashi Vishwanath Live broadcast of  program PM modi said  Corridor work almost complete
काशी विश्वनाथ धाम में लाइव प्रसारण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुण्यभूमि केदारनाथ धाम पुनर्निर्माण लोकार्पण और शिलान्यास का लाइव प्रसारण शुक्रवार को महादेव की नगरी काशी में हुआ। आदि गुरु शंकराचार्य के प्रतिमा और समाधि का अनावरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। केदारनाथ धाम में हुए कार्यक्रम का लाइव प्रसारण श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में किया गया। जिसमें शहर के धर्माचार्य, विद्वान, काशी विश्वनाथ मंदिर के अर्चक, शास्त्री के अलावा शहर के कई गणमान्य और प्रबुद्ध नागरिक शामिल हुए।

विज्ञापन


केदारनाथ धाम में अपने संबोधन में पीएम मोदी ने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का जिक्र किया। कहा कि उत्तर प्रदेश में अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के साथ काशी का भी कायाकल्प जारी है। वाराणसी में विश्वनाथ धाम पर बहुत तेज गति से काम चल रहा है। धाम का काम अब पूर्णता की ओर बढ़ रहा है। कहा कि धाम का 80 फीसदी से ज्यादा काम पूरा हो चुका है। इस दौरान कार्यक्रम परिसर हर-हर महादेव के उद्घोष से गूंज उठा।
विज्ञापन



श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर न्यास द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में सभी अतिथियों ने लाइव प्रसारण एलईडी टीवी के माध्यम से देखा। इस दौरान धर्मार्थ कार्य मंत्री नीलकंठ तिवारी ने उपस्थित सभी धर्माचार्य और अर्चकों व शास्त्री को अंग वस्त्र, रुद्राक्ष की माला और दुपट्टा, प्रसाद देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः काशी विश्वनाथ धाम में रानी भवानी उत्तरी गेट के पास विराजेंगी मां अन्नपूर्णा, सीएम योगी करेंगे प्राणप्रतिष्ठा

मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने गणमान्य लोगों को किया सम्मानित

Kedarnath Dham connected with Kashi Vishwanath Live broadcast of  program PM modi said  Corridor work almost complete
कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखते काशी के गणमान्य लोग - फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम में उपस्थित मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने धर्मार्थ कार्य मंत्री, महापौर मृदुला जायसवाल सहित कई गणमान्य लोगों का सम्मानित किया। लाइव प्रसारण समाप्त होने के बाद  सभी ने परिसर में प्रसाद ग्रहण किया।
मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि अन्नकूट के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में सभी विद्वानों और गणमान्य नागरिकों का सम्मान हुआ। कार्यक्रम में स्वामी जितेंद्र नंद सरस्वती, पातालपुरी मठ के महंत बालक दास, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव सहित कई साधु संत उपस्थित रहे। 
पढ़ेंः अन्नकूट पर सजी अन्नपूर्णा की नगरी: विश्वनाथ मंदिर में बना मिठाइयों का शिवालय, काशी के देवालयों में दर्शन को उमड़े लोग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed