फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री भेजेंगे देश के 25 हजार संतों को काशी विश्वनाथ की पाती

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी परियोजना काशी विश्वनाथ धाम के साकार होने के अवसर पर देश के संत समाज को बाबा धाम में आमंत्रित किया जाएगा। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से देश के 25 हजार संतों को काशी विश्वनाथ की पाती भेजी जाएगी। उन्हें 13 दिसंबर को लोकार्पण अवसर और इसके बाद होने वाले आयोजन का न्योता दिया जाएगा। साथ ही उनसे अपील की जाएगी कि बाबा के भव्य दरबार का प्रचार अपने अनुयायियों के बीच कर उन्हें भी काशी आने के लिए प्रेरित किया जाए।
विज्ञापन

काशी की गलियों में बसे आदि विश्वेश्वर के 50 हजार वर्गमीटर से ज्यादा के भव्य दरबार में स्थापित करने की परिकल्पना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर शुरू की गई। 300 से ज्यादा भवनों के अधिग्रहण और उसके पीछे के संघर्ष के साथ ही महादेव के नए दरबार का निर्माण पूरा होने तक की पूरी कहानी पाती में होगी। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से संत समाज से अपील की जाएगी कि महादेव की मुक्ति के प्रयास को जन जन को जोड़ने का अभियान चलाया जाए। बाबा विश्वनाथ की ओर से भेजे जाने वाले आमंत्रण में पीएम मोदी संत समाज को 13 दिसंबर से लेकर 12 जनवरी तक चलने वाले आयोजन की भी पूरी जानकारी देंगे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पीएम की पाती के लिए संतों की सूची तैयारी की जा रही है। प्रयास है कि देश के सभी प्रमुख मठ, मंदिर और संन्यासियों तक पीएम की पाती पहुंचाई जाए।
बदलते बनारस के प्रयास से भी संतों को कराया जाएगा अवगत
पाती में काशी की पुरातन काया के संरक्षण के लिए केेंद्र और प्रदेश सरकार के प्रयासों की भी जानकारी दी जाएगी। इसमें बताया जाएगा कि दुनिया की सांस्क़ृतिक राजधानी काशी को आधुनिकता से जोड़ने में उसके मूल स्वरूप का पूरा ख्याल रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें