फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय निर्माण के गबन के मामले में पूर्व प्रधान और सचिव से होगी वसूली

विज्ञापन
विज्ञापन
दानगंज। भिदुर ग्राम पंचायत में शौचालय निर्माण में धांधली के मामले में तत्कालीन ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत विकास अधिकारी से छह लाख छियानबे हजार की वसूली की जाएगी। यह आदेश जांच के बाद जिलाधिकारी ने दिया है।
विज्ञापन

भिदुर ग्राम पंचायत में स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत बनने वाले शौचालय के निर्माण गड़बड़ी की शिकायत वर्तमान ग्राम प्रधान दयाशंकर यादव ने अधिकारियों से की थी। इसकी शिकायत के बाद मामले की जांच ब्लॉक के अधिकारियों को सौंपी गई थी। ब्लॉक स्तरीय टीम ने मामले की जांच की। जिसमें 115 शौचालय धरातल पर नहीं मिले। इसकी रिपोर्ट जिला पंचायत राज अधिकारी को भेजी गई थी। जांच में शौचालयों का निर्माण नहीं मिलने पर तत्कालीन ग्राम प्रधान अनीता देवी और ग्राम पंचायत विकास अधिकारी अशोक राजभर को जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा था। अपर जिला पंचायत राज अधिकारी ने ग्राम प्रधान और सचिव के स्पष्टीकरण का परीक्षण किया। इसमें पाया गया कि 51 व्यक्तिगत शौचालय का निर्माण मौके पर नहीं हुआ तथा 14 शौचालय अधूरे हैं।
शौचालयों की निर्माण की धनराशि 696000 का गबन माना गया और रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी गई थी। जिस पर तत्कालीन ग्राम प्रधान अनीता देवी को 348000 और तत्कालीन ग्राम पंचायत विकास अधिकारी अशोक राजभर को 348000 की धनराशि ग्राम निधि खाते में जमा कराने का आदेश जिलाधिकारी ने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें