फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम स्वनिधि योजना: वाराणसी को प्रधानमंत्री अवार्ड के लिए चुना गया, 21 को नई दिल्ली में डीएम लेंगे राष्ट्रीय पुरस्कार

Mon, 18 Apr 2022 10:18 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी को प्रधानमंत्री स्वनिधी कार्यक्रम श्रेणी में वर्ष 2021 के प्रधानमंत्री अवार्ड के लिए चुना गया है। भारत सरकार के कार्मिक और प्रशासनिक सुधार मंत्रालय द्वारा ये  अवार्ड को रविवार को घोषित किए गए हैं।
विज्ञापन
PM svanidhi yojana - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के क्रियान्वयन में वाराणसी देशभर में अव्वल है और वाराणसी को प्रधानमंत्री स्वनिधि कार्यक्रम श्रेणी में 2021 के प्रधानमंत्री अवार्ड के लिए चुना गया है। रविवार को भारत सरकार के कार्मिक और प्रशासनिक सुधार मंत्रालय की ओर से घोषित यह राष्ट्रीय पुरस्कार 21 अप्रैल को जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्राप्त करेंगे।

विज्ञापन


वर्ष 2021 के लिए कार्मिक और प्रशासनिक सुधार मंत्रालय की ओर से छह विभिन्न श्रेणियों में प्रधानमंत्री अवार्ड दिए गए हैं। इसमें पोषण अभियान में जन सहभागिता और जन भागीदारी, खेलो अभियान के माध्यम से खेल और वेलनेस को प्रोमोट करना, पीएम स्वनिधि योजना में डिजिटल पेमेंट और गुड गवर्नेन्स, वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट के माध्यम से सर्वांगीण विकास, बिना मानव हस्तक्षेप के सर्विस डिलीवरी और अभिनव प्रयोग और नवाचार शामिल हैं।

इसमें वाराणसी ने पीएम स्वनिधि और अभिनव प्रयोग में अनंतिम चरण तक प्रतिस्पर्धा में बना रहे। अंतिम चरण में पीएम स्वनिधि श्रेणी में देश मे सबसे अच्छे क्रियान्वयन के लिए वाराणसी को अवार्ड के लिए चुना गया। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि यह अवार्ड एक अप्रैल 2018 से 31 दिसंबर 2021 के  बीच किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए घोषित हुए हैं। इसमें जनपदों के आवेदन की अंतिम तिथि 14 फरवरी 2022 थी।
विज्ञापन


अवार्ड के लिए ऐसे किया गया मूल्यांकन
इस अवार्ड के लिए हुए मूल्यांकन तीन बिंदुओं पर पड़ताल की गई। इसमें योजना से जुड़े अधिकारियों, कर्मचारियों को कार्य आवंटन, योजना लागू कराने की स्ट्रेटेजी, स्टेक होल्डर्स और लाभार्थियों की कैपेसिटी डेवलपमेंट, शिकायत निस्तारण, प्रक्रिया का डिजिटाइजेशन, अन्य स्टेक होल्डर्स का सहयोग, जन सहभागिता शामिल था। क्वालिटेटिव मूल्यांकन में जन भागीदारी, लाभार्थियों के जीवन स्तर में परिवर्तन, उनको योजना का सही लाभ, उनके व्यवहार में सुधार आदि शामिल थे। क्वालिटेटिव मूल्यांकन में योजना के सभी स्तरों पर विभिन्न प्रकार के लक्ष्य, उनकी प्राप्ति, लाभान्वित व्यक्तियो की संख्या आदि शामिल था।

विज्ञापन

परीक्षा में टॉप करने जैसा हो रहा है महसूस- जिलाधिकारी

वाराणसी डीएम कौशल राज शर्मा - फोटो : अमर उजाला
पीएम स्वनिधि योजना में पूरे देश में अव्वल आने के बाद जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने इस पूरे अभियान पर अपने अनुभव साझा किया। उन्होेंने बताया कि 14 फरवरी को आवेदन की अंतिम तिथि के कुछ घंटे पहले ही आवेदन किया और इसके बाद मूल्यांकन में परीक्षा जैसा माहौल रहा। विभिन्न चरणों में कई स्तर पर हमें तैयारियां करनी पड़ी और अब परिणाम के बाद परीक्षा में टॉप करने जैसा महसूस हो रहा है।

उन्होंने बताया कि पीएम स्वनिधि योजना के लांच होने के शुरुआती चार महीने में वाराणसी में 22 हजार स्ट्रीट वेंडर्स को लाभ पहुंचा दिया गया था। इसके बाद से ही इस योजना में वाराणसी शीर्ष पर रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जून 2020 में ही प्रेरित किया था कि कोविड की वजह से गरीब वर्ग का आर्थिक नुकसान नहीं हो।

इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सतत निगरानी का परिणाम है कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा में वाराणसी पहले पायदान पर है। पुरस्कार में मिलने वाले 20 लाख रुपये से इस योजना को और प्रभावी बनाने के लिए सभी प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि विज्ञान भवन में आयोजन के दौरान वाराणसी की इस उपलब्धि पर चार पेज की काफी टेबल बुक भी तैयार हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें