फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम का दौराः काशीवासियों को देंगे तीन बड़े उपहार, एक हजार करोड़ से अधिक की होगी सौगात

Mon, 05 Nov 2018 01:59 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी के पंद्रहवें दौरे पर 12 नवंबर को आएंगे। इस दौरान काशीवासियों को 2400 करोड़ से अधिक रुपये का दीपावली का उपहार देंगे। इसमें रिंग रोड, रामनगर मल्टी मोडल टर्मिनल, बाबतपुर फोरलेन का लोकार्पण होगा।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो इसके अलावा रामनगर में डेरी फूल प्रोजेक्ट, एसटीपी, सीवर लाइन कनेक्शन, जलसंपूर्ति, सौभाग्य, दीनदयाल अंत्योदय योजना, राष्ट्रीय आजीविका मिशन आदि के लोकार्पण शिलान्यास का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है।

रिंग रोड, बाबतपुर फोरलेन, रामनगर मल्टी मोडल टर्मिनल की अधिकारियों की आवाजाही बढ़ गई है। तीनों जगहों पर फीनिशिंग का काम चल रहा है। इसके बाद पीएम के हाथों लोकार्पण की पूरी तैयारी है। लाइट और पेंटिंग का काम जोरों पर चल रह है।
विज्ञापन


इन तीन प्रमुख योजनाओं की शुरुआत खुद प्रधानमंत्री ने यहां का सांसद बनने के बाद 2014 से 15 के बीच की थी। जो अब पूरी होने वाली है। यह पहला मौका होगा जब किसी बड़ी परियोजना का शिलान्यास की घोषणा और लोकार्पण किसी सांसद ने बतौर प्रधानमंत्री किया। 


 

रिंग रोड 

वाराणसी रिंग रोड प्रथम चरण में संदहा से हरहुआ तक 16 किमी है। गाजीपुर के संदहा से आजमगढ़ को मुख्य मार्ग को क्रॉस कर जौनपुर के हरहुआ के पास तक बनाई है। 261.09 करोड़ रुपये की योजना है। इससे कैंट पर लगने वाले जाम से काफी राहत मिलेगी। जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़ से दूसरे जिलों को जाने वाली गाड़ियों को कैंट होकर जाना पड़ता था। इन मार्गों से आने वाले वाहनों को दूसरे जिलों तक जाने में अब आसानी हो जाएगी। 

 

बाबतपुर फोरलेन 

17.5 किमी बाबतपुर फोरलेन पर एक फ्लाईओवर भी है। इसे अभी चालू नहीं किया गया है, जबकि फोरलेन के कुछ हिस्सों पर गाड़ियां चल रही हैं। 812 करोड़ रुपये की इस योजना के पूरे होने से बाबतपुर एयरपोर्ट से शहर आने वाले पर्यटकों को जाम की समस्या से निजात मिल जाएगी। आने वाले दिनों में जब फुलवरिया फोरलेन का काम पूरा हो जाएगा तो बाबतपुर से बीएचयू जाने के लिए यह काशी की रफ्तार को और बढ़ा देगी। फिलहाल अभी कैंट, कचहरी होकर लोगों को शहर में आना पड़ेगा। 
 

रामनगर मल्टी मोडल टर्मिनल 

हल्दिया से वाराणसी तक आईडब्ल्यूटी मल्टी मोडल टर्मिनल रामनगर की 206 करोड़ रुपये है। इससे जलमार्ग के जरिए सामान आने और जाने में काफी आसानी होगी। इससे आने वाला मालभाड़ा सड़क मार्ग से आने वाले मालभाड़े से कम होगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से यह योजना काशी के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं होगी। यहां से हल्दिया तक जाने वाले मार्ग में जगह जगह सामान उतारने के लिए सेंटर बनाए जाएंगे। पूर्वांचल में काशी मुख्य सेंटर होगा जहां से माल चढ़ाया और उतारा जाएगा। 

 

पीएम द्वारा लोकार्पित परियोजनाएं (आंकड़े करोड़ रुपये में )

-बाबतपुर वाराणसी फोरलेन--812.59
-रिंग रोड फेज--1----759.36
-मल्टी मॉडल टर्मिनल--208
-दीनापुर एसटीपी--186.48
-सीवरेज पंपिंग स्टेशन--34.01
-इंटरसेप्शन सीवर और पंपिंग मेन कार्य--155.87 
-आईपीडीएस का अतिरिक्त कार्य--139.41
-तेवर ग्राम पेयजल योजना--27.9
-कस्तूरबा गांधी विद्यालय में छात्रावास--1.70
-परमानंदपुर में आश्रय योजना--1.53 
विज्ञापन

शिलान्यास वाली परियोजनाएं (आंकड़े करोड़ रुपये में)

-रामनगर में इंटरसेप्शन डायवर्जन ऑफ ड्रेन एंड ट्रीटमेंट वर्क--72
-किला कटरिया मार्ग पर आईआरक्यूपी का कार्य--2.36
-एनएच-7 पर काम--3.16
-लहरतारा बीएचयू मार्ग पर फुटपाथ--20.99
-डोमरी में हेलीपोर्ट का निर्माण--4.94
-ड्राइवर प्रशिक्षण केंद्र--4.44
-सर्किट हाउस में मीटिंग हाल का सुंदरीकरण--3.24
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें