काशी विश्वनाथ और देवघर के बैद्यनाथ धाम के बीच सफर वंदे भारत से यात्री कर सकते हैं। कैंट स्टेशन के गूलर यार्ड में खड़ी आठ कोच की नई वंदे भारत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को वर्चुअल हरी झंडी दिखा सकते हैं। गुरुवार या शुक्रवार को नई रैक देवघर के लिए रवाना होगी।
रेल अधिकारियों के अनुसार टाटानगर से प्रधानमंत्री दो अन्य वंदे भारत ट्रेनों के साथ इस वंदे भारत को भी वर्चुअल हरी झंडी दिखाकर वाराणसी के लिए रवाना करेंगे। हालांकि कैंट स्टेशन डायरेक्टर गौरव दीक्षित ने बताया कि अभी शेड्यूल आया नहीं है।