पर्यटन मंत्री ने कहा कि सदस्यता अभियान में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि भी हिस्सा लेंगे। पार्टी का एक एक कार्यकर्ता फिर चाहे वो राष्ट्रीय पदाधिकारी हो, चाहे बूथ का पदाधिकारी हो या फिर जनप्रतिनिधि हो, सभी घर घर जाएंगे और लोगों को पिछले 10 वर्षों में भाजपा द्वारा किए गए विकास कार्यों से अवगत कराकर सक्रिय सदस्य बनाएंगे। पार्टी नेतृत्व ने सभी को लक्ष्य दे दिया है।
जयवीर सिंह ने बताया कि सदस्यता अभियान में सांसद 20 हजार, विधायक 10 हजार, महापौर 20 हजार, नगर पालिका अध्यक्ष 5 हजार, नगर पंचायत अध्यक्ष 2 हजार, नगर निगम पार्षद एक हजार, नगर पालिका के पार्षद 500 व नगर पंचायत के पार्षद 200, निगम आयोग बोर्ड के अध्यक्ष 1000, जिला पंचायत अध्यक्ष 15 हजार, युवा मोर्चा 15 लाख, महिला मोर्चा, पिछड़ा मोर्चा, अनूसूचित जाति मोर्चा को 10-10 लाख, अल्पसंख्यक मोर्चा व अनुसूचित जनजाति मोर्चा को 2-2 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है।
पांच सितंबर को शिक्षक दिवस पर शिक्षकों की सदस्यता और 17 सितंबर को विश्वकर्मा जयंती पर सदस्यता के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, एमएलसी धर्मेंद्र राय, मीडिया प्रभारी नवरतन राठी मौजूद रहे।
शूलटंकेश्वर महादेव मंदिर में किए दर्शन
पर्यटन मंत्री ने बुधवार को शूलटंकेश्वर महादेव मंदिर के दर्शन किए। उन्होंने बताया कि घाट को 25 मीटर चौड़ा किया गया है। वहां एक सबमर्सिबल पंप लगाने के निर्देश दिए। उनके साथ तमात जनप्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।