इस दौरान प्रधानमंत्री ने छात्रों को आश्वस्त करते हुए कहा को जो भी समस्या है आप सभी के हित को ध्यान में रखते हुए उसका निस्तारण किया जाएगा। साथ ही यूक्रेन में फंसे हुए सभी छात्रों को जल्द से जल्द सकुशल भारत लाया जाएगा। इसपर छात्रों ने प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया।
प्रधानमंत्री के नही मिलने से मायूस लौटे छात्र
यूक्रेन से वापस पहुंचे कुछ छात्र प्रधानमंत्री से एयरपोर्ट पर नही मिलने से मायूस हो गए। छात्रों ने कहा कि जब नही मिलना था तो क्यों बुलाया गया। हमलोग इतनी दूर से चलकर प्रधानमंत्री जी से मिलने के लिए एयरपोर्ट पर पहुंचे थे लेकिन मुलाकात न होने का मलाल है।
