फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम का पल-पल हो रहा इंतजार: दो दिन में संवार दी 40 किलोमीटर सड़क, चमकने लगा पूरा शहर

Sun, 17 Dec 2023 12:27 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

पीएम मोदी के स्वागत की तैयारी पूरी हो चुकी है। उनके कार्यक्रम स्थल के बीच पड़ने वाले सभी चौराहे व सड़कें चमका दी गई हैं। सड़कों व ओवरब्रिजों को झालरों से सजाया गया है। साथ ही स्ट्रीट लाइटों को भी दुरुस्त कर दिया गया।
विज्ञापन
पीएम के स्वागत को काशी तैयार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए वाराणसी में दो दिन में 40 किलोमीटर सड़क को संवार दिया गया है। इसके साथ ही 13 किलोमीटर लंबे डिवाइडर को चकमाया गया है। कई इलाकों में मशीन लगाकर डिवाइडर और सड़कों की धुलाई भी कराई गई है। पीएम के रूट की सड़कों को बैरिकेटिंग, व्यू कटर और रिफ्लेक्टर से लैस किया गया है।

विज्ञापन


स्ट्रीट लाइटों को भी किया दुरुस्त
शनिवार की देर रात उनके कार्यक्रम स्थल के बीच पड़ने वाले सभी चौराहे व सड़कें चमका दी गईं। सड़कों व ओवरब्रिजों को झालरों से सजाया गया है। साथ ही स्ट्रीट लाइटों को भी दुरुस्त कर दिया गया। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थलों को जाने वाली सभी सड़कें गड्ढामुक्त है और चमचमा रही हैं। 

इन सड़कों को चमकाया
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के अनुसार लालबहादुर शास्त्री एयरपोर्ट से लेकर नदेसर, नमो घाट, चौकाघाट, फुलवरिया फोरलेन, लहरतारा, बीएलडब्ल्यू के अलावा लंका, सुंदरपुर, गोदौलिया व मैदागिन आदि को मिलाकर कुल 40 किलोमीटर की सड़कों को नया कर दिया गया है।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता एके द्विवेदी के मुताबिक पीएम के कार्यक्रम रूट पर करीब 13 किलोमीटर के डिवाइडर की रंगाई पोताई कराई गई है। इसके लिए बीते दो दिनों से 150 से अधिक श्रमिकों को लगाया गया था।

इन रूटों से गुजरेंगे पीएम

  • बाबतपुर एयरपोर्ट से नदेसर वाया गिलट बाजार - 23 किलोमीटर
  • नदेसर से नमो घाट वाया घौसाबाद, चौकाघाट और कज्जाकपुरा व (वापसी) - 6 किलोमीटर
  • नमो घाट से बरेका गेस्ट हाउस वाया चौकाघाट, कैंट फ्लाइओवर और लहरतारा-मंडुवाडीह मार्ग - 10.5 किलोमीटर
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें