बच्चों के साथ पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला
अपने बीच देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री को पाकर बच्चों के भी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। एक छात्र ने पीएम मोदी को योगासन कर दिखाया जिससे वो काफी प्रभावित हुए। उन्होंने बच्चों से बात करते हुए मन लगाकर खूब पढ़ाई करने पर जोर दिया। लगभग 20 मिनट में 10 से अधिक बच्चों से प्रधानमंत्री रूबरू हुए। बच्चों की प्रतिभा का जिक्र पीएम मोदी ने अखिल भारतीय शिक्षा समागम में किया।
शिक्षाविदों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मुझे मेरी काशी के सरकारी स्कूल के 10-12 साल के बच्चों के साथ आज गप्प-गोष्ठी करने का मौका मिला। वहां से मैं सीधे यहां आया हूं। मैं उनसे सुनकर आया हूं और आपको सुनाने आया हूं। मैं चाहूंगा कि मैं जब अगली बार आऊंगा तो जिस स्कूल के बच्चों से मिला हूं, उनके टीचर से मिलना चाहूंगा।
अक्षय पात्र का मेगा किचन
- फोटो : अमर उजाला
तीन एकड़ में तैयार इस किचन की क्षमता एक लाख बच्चों तक खाना पहुंचाने की है। अत्याधुनिक मशीनें एक घंटे में चालीस हजार रोटी तैयार करने के साथ 1600 लीटर दाल पका सकेंगी। दाल के लिए 1600 लीटर के चार संयंत्र लगाए गए है। चावल के लिए भी 6 हाइड्रोलिक कूकर लगाए गए हैं। एक कूकर में 140 किलो चावल तैयार किया जा सकता है। किचन में लगे आर प्लांट में 10 हजार लीटर पानी स्वच्छ करने की सुविधा है। सोलर पैनल व सोलर वाटर हीटर के साथ भोजन पहुंचाने के लिए 15 इंसुलेटेड वैन भी हैं।