फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर मिलेगा भरपूर पानी, नहीं होगी बिजली कटौती

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। होली पर काशीवासियों को भरपूर पानी और निर्बाध बिजली मिलेगी। होली और शब ए बरात को देखते हुए जलकल और बिजली विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। रंग खेलने के लिए पानी की किल्लत नहीं होगी और गड़बड़ियों को भी तत्काल दूर किया जाएगा। जलापूर्ति व्यवस्था को दुुरुस्त रखने के लिए हर जोन में अधिकारियों की टीम को जिम्मेदारी दी गई है। शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम भी बनाया गया है, जहां से होली के दिन जलापूर्ति की व्यवस्थाओं को नियंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन

जलापूर्ति के लिए 148 ट्यूबवेल
जलकल विभाग के सचिव सिद्धार्थ कुमार के अनुसार शहर के लोगों को जलापूर्ति के लिए 148 ट्यूवबेलों को पूरी तरह से दुरुस्त कर लिया गया है। सीवर चोक हो या पानी की आपूर्ति बाधित हो, समस्याओं का त्वरित समाधान कराया जाएगा। फील्ड वर्क से जुड़े जलकल कर्मियों की टीम गठित की गई है जिससे समस्याओं का जल्द से जल्द निपटारा किया जा सके।
तीन टाइम रहेगी पानी की व्यवस्था
होली वाले दिन सुबह शाम पानी की व्यवस्था तो रहेगी ही बाकी इसके अलावा लोगों को रंग खेलने एवं रंगों की साफ सफाई के लिए अतिरिक्त पानी की आवश्यकता पड़ती है, इसके लिए भी जलकल विभाग की ओर से दोपहर में भी जलापूर्ति की व्यवस्था की गई है। ताकी शहरवासियों को रंग खेलने में कोई दिक्कत न हो, साथ ही रंगों की साफ सफाई भी कर सके।
विज्ञापन

परेशानी हो तो कंट्रोल रूम से करें संपर्क
शहरवासियों को होली वाले दिन पानी की समस्या को निस्तारण के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। किसी भी प्रसार के जलापूर्ति में समस्या आने पर कंट्रोल रूम नंबर 8935000976 पर शिकायत कर सकते हैं।
20 मार्च तक शट डाउन पर लगाई रोक
बिजली विभाग ने 16 मार्च से 20 मार्च तक सभी मरम्मत और अन्य कार्यों के लिए शटडाउन लेने पर रोक लगा दी है। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने सभी सर्विस स्टेशनों को स्पष्ट निर्देश दिया है और निर्बाध बिजली आपूर्ति करें। बिजली की समस्या की शिकायत मिलते ही उसका तत्काल समाधान किया जाएगा। एससी द्वितीय दीपक अग्रवाल ने बताया कि बिजली संबंधित शिकायतों का निवारण करने के लिए नियंत्रण कक्ष में अभियंताओं की तैनाती की गई है।
ट्राली ट्रांसफार्मर हैं तैयार, छुट्टियां निरस्त
एससी प्रथम आरएस प्रसाद ने बताया कि किसी भी आपात कटौती या समस्या समाधान के लिए ट्राली ट्रांसफामर को तैयार रखा गया है। खराब जंफर को बदल दिया गया है। बिजली घर के पावर ट्रांसफार्मर को और सब स्टेशन की टेस्टिंग की चेकिंग कर ली गई है। त्योहारों के मद्देनजर विभागीय छुट्टियों को निरस्त कर दिया गया है। खंड अधिकारियों और अवर अभियंताओं को दिशा निर्देश जारी कर निर्बाध बिजली आपूर्ति के बाबत निर्देश दिए गए हैं। बिजली विभाग ने लोगों से अपील की है कि बिजली के तार के नीचे होलिका दहन न करें।
मरम्मत पर फिलहाल रोक
गर्मी में बिजली की मांग में हो रही बढ़ोत्तरी के मद्देनजर शहर के अलग-अलग इलाकों में प्रतिदिन मरम्मत कार्य के लिए शटडाउन लिया जाता है। विभाग ने होली के चलते अगले दो दिनों तक किसी प्रकार की कटौती पर रोक लगा दी है। मरम्मत कार्य अब होली और शब-ए-बरात के बाद होगा।
विज्ञापन

बिजली की मांग
ठंड में 300 मेगावाट
होली 400 मेगावाट
गर्मी में 700 मेगावाट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें