फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाइप लाइन की मरम्मत के लिए प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहनिया। काशी विद्यापीठ विकासखंड के अखरी गांव में जल निगम के पाइप लाइन में लीकेज से किसानों के खेतों में जलभराव हो गया है। साथ ही लोगों के घरों में दूषित पानी आ रहा है। शिकायत के बावजूद मरम्मत नहीं होने पर रविवार को ग्रामीणों ने पानी की टंकी के पास प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे कमलेश सिंह ने बताया कि लगभग एक महीने से लीकेज की समस्या बनी है। इससे फसल खराब हो गई है। साथ ही लोग दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। इसकी शिकायत कई बार की गई लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। इस बारे में एक्सईएन एस के सिंह ने बताया कि कुछ लोगों ने पाइपलाइन के ऊपर घर बनवा लिए हैं और कुछ रोड के नीचे चला गया है। जिससे लीकेज की समस्या है। जल्द नई पाइप लाइन डालकर पानी की सप्लाई चालू की जाएगी। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि तीन दिन में मरम्मत का कार्य पूरा नहीं हुआ तो धरना प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर मुख्य रूप से अजय सिंह, टुन्नी सिंह, सुरेश सिह, मकनू राजभर, नीलेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें