यहां बता दें कि विकास प्राधिकरण ने शहर के विकास के लिए जनता से सुझाव मांगे थे और इसमें अच्छा सुझाव देने वालों को मंडलायुक्त ने सम्मानित भी किया था। इसमें सोलर ट्री के प्रयोग को सराहा गया और उसे बनाने के लिए अब विकास प्राधिकरण ने अपनी आगे की कार्यवाही शुरू की है।
जनता से मांगे गए सुझाव के आधार पर विकास प्राधिकरण ने एक करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया है। जुलाई महीने में इन प्रस्तावों पर निविदा जारी करने की योजना है। इसमें सड़क, पार्क सौंदर्यीकरण सहित अन्य परियोजनाओं को शामिल किया गया है।
विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष ईशा दुहन ने कहा कि सोलर ट्री की पहली योजना रविदास पार्क में तैयार की जा रही है। इसके साथ ही दूसरे प्रस्तावों पर भी अध्ययन के बाद उसे पूरा करने का निर्णय लिया गया है। जुलाई में जनता से मिले सुझावों पर काम कराया जाएगा।