फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 10 हजार से ज्यादा कलाकारों ने बिखेरा हुनर, 33 हजार दर्शकों ने देखा काशी का सांस्कृतिक रंग

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। गांवों में बृहस्पतिवार को संस्कृति का रंग कुछ अलग ही नजर आया। कहीं सुरों की महफिल सजी तो कहीं नृत्य ने तालियां बटोरीं और कहीं नुक्कड़ नाटक के जरिये कलाकारों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-2026 के पहले दिन आराजीलाइन और काशी विद्यापीठ विकासखंड की न्याय पंचायतों में हुई प्रतियोगिताओं में 10,459 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जबकि करीब 33,203 दर्शक कलाकारों का उत्साह बढ़ाने पहुंचे।
विज्ञापन

तीन आयु वर्गों में आयोजित इन प्रतियोगिताओं में गायन, नृत्य और नुक्कड़ नाटक के जरिये कलाकारों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। महोत्सव में 10 से 18 वर्ष, 18 से 40 वर्ष और 40 वर्ष से अधिक आयु के प्रतिभागियों को शामिल किया गया है। आराजीलाइन में ही 7067 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जबकि प्रतियोगिताओं को देखने के लिए करीब 24,765 दर्शक पहुंचे। यहां 10 से 18 वर्ष आयु वर्ग में 4820, 18 से 40 वर्ष में 1812 और 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 435 प्रतिभागी शामिल हुए। गायन में 3307, नृत्य में 3002 और नुक्कड़ नाटक में 758 प्रतिभागियों ने प्रस्तुति दी।

वहीं, काशी विद्यापीठ विकासखंड की न्याय पंचायतों में आयोजित प्रतियोगिताओं में 3392 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इनमें 10 से 18 वर्ष आयु वर्ग के 2325, 18 से 40 वर्ष के 935 और 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 132 प्रतिभागी रहे। गायन में 1306, नृत्य में 1504 और नुक्कड़ नाटक में 582 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम देखने के लिए करीब 8438 दर्शक मौजूद रहे। इस तरह पहले दिन दोनों विकासखंडों में कुल 10,459 प्रतिभागियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। इनमें गायन के 4613, नृत्य के 4506 और नुक्कड़ नाटक के 1340 प्रतिभागी शामिल रहे। कलाकारों की प्रस्तुतियां देखने के लिए करीब 33,203 दर्शक पहुंचे।
विज्ञापन

महोत्सव का आयोजन तीन चरणों में किया जा रहा है। पहले चरण में न्याय पंचायत स्तर, दूसरे चरण में विकासखंड और जोन स्तर तथा अंतिम चरण में जनपद स्तर पर प्रतियोगिताएं होंगी। ग्रामीण क्षेत्रों से शुरू हुआ यह आयोजन काशी की अलग-अलग पीढ़ियों की प्रतिभाओं को एक ही मंच पर लाने की कोशिश के रूप में सामने आया है। पहले दिन के कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, पूर्व विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रवेश पटेल, पार्षद गोपाल पटेल, भाजपा की उपाध्यक्ष उषा रानी उपाध्याय और भाजपा राजातालाब के महामंत्री अश्वनी पांडेय समेत अन्य अतिथि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें