फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Action: ट्रेन में किशोरी का शव मिलने के मामले में चौकी इंचार्ज हटाए गए, नहीं जुटा पाए थे सुराग

Tue, 27 Feb 2024 11:23 AM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

बनारस स्टेशन पर लखनऊ-बनारस इंटरसिटी ट्रेन में मिले शव के मामले में चौकी इंजार्ज ने पांच दिन से कोई कार्रवाई नहीं की थी। इसी लापरवाही को लेकर उनके खिलाफ एक्शन लिया गया है।
विज्ञापन
कार्रवाई से मचा हड़कंप। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेवापुरी के भिटकुरी गांव की 16 वर्षीय किशोरी का शव ट्रेन में बोरे में मिलने के मामले में पांच दिन बाद भी कपसेठी थाने की पुलिस कोई अहम सुराग नहीं लगा पायी। घटना में लापरवाही बरतने के आरोप में कालिका धाम चौकी इंचार्ज अजय कुमार गौड़ को हटाकर फूलपुर थाने में तैनात कर दिया गया है।

विज्ञापन


वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद अपहरण के मुकदमे में दुष्कर्म, हत्या कर शव गायब करने और पॉक्सो एक्ट की धारा भी बढ़ा दी गई है। पुलिस का कहना है कि वारदात को अंजाम देने में किसी करीबी की ही संलिप्तता है।

प्रकरण के अनुसार, किशोरी गत 19 फरवरी की सुबह घर से निकली थी और उसके बाद उसका पता नहीं लगा। 20 फरवरी की रात उसका शव बनारस स्टेशन पर लखनऊ-बनारस इंटरसिटी ट्रेन में मिला था। 21 फरवरी की शाम किशोरी के शव की पहचान हुई थी और 22 फरवरी को पोस्टमार्टम कराया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें