फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराधः खुद को क्राइम ब्रांच से बताकर चेकिंग के नाम पर गहने ले भागे शातिर, पीड़ित ने दी तहरीर

Tue, 27 Feb 2024 11:12 AM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

Crime: वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र के हसनपुर निवासी अरविंद सिंह ने बताया कि रविवार को वह पुलिस लाइंस से चौकाघाट जाने के लिए एक ऑटो में बैठे थे। इसी दौरान यह मामला हो गया।
विज्ञापन
लालपुर पांडेयपुर थाना। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी शहर में दो दिन में तीन लोगों से सरेराह उचक्कागिरी की गई। लालपुर पांडेयपुर थाना क्षेत्र की रजा कॉलोनी के समीप खुद को क्राइम ब्रांच से बता कर चेकिंग के नाम पर तीन उचक्के एक आदमी से सोने की दो अंगूठी और एक चेन लेकर भाग निकले। घटना के संबंध में लालपुर पांडेयपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। इससे पहले रविवार को ही कैंट और शनिवार को सारनाथ थाना क्षेत्र में सरेराह दो महिलाओं के गहने लेकर उचक्के भाग गए थे।
विज्ञापन


बड़ागांव थाना क्षेत्र के हसनपुर निवासी अरविंद सिंह ने बताया कि रविवार को वह पुलिस लाइंस से चौकाघाट जाने के लिए एक ऑटो में बैठे। रजा कॉलोनी के पास तीन लोग उस ऑटो में बैठ गए और खुद को क्राइम ब्रांच का बताया। तीनों ने चेकिंग के नाम पर उनकी दो अंगूठी और गले की चेन यह कहकर उतरवा दिया कि आजकल शहर में अपराध ज्यादा हो रहा है।

इसके बाद तीनों अंगूठी और चेन लेकर चेक करने लगे। फिर, एक कागज में लपेटकर आभूषण उन्हें दे दिया गया। थोड़ी देर बाद जब अरविंद ने अपना आभूषण देखा तो वह नकली था। अरविंद की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें