फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में एक साथ उड़े 1000 ड्रोनः आसमान में उभरी काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की कलाकृति, लगे हर-हर महादेव के नारे

Thu, 09 May 2024 08:57 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News: आसमान में ड्रोन से बनी कलाकृतियां देखकर पर्यटक और आम नागरिकों ने खूब वाहवाही की। देर शाम पूरा आसमान टिमटिम करती लाइटों से जगमगा गया था।
विज्ञापन
1 of 7
ड्रोन से की गई अपील। - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की काशी नगरी में घाटों पर गुरुवार की देर शाम अद्भुत और आकर्षक नजारा दिखा। दशाश्वमेध घाट के गंगा पार रेती पर 1000 ड्रोन उड़े तो हर किसी की निगाहे आसमान में टिकी रह गईं। ड्रोन शो में कमल का फूल, गंगा विलास क्रूज सहित नमो घाट का दृश्य देखकर हर कोई मुग्ध हो गया।



गंगा आरती के बाद ड्रोन शो की शुरुआत हुई। करीब 15 मिनट के इस शो को हर कोई अपने कैमरे में कैद करने लगा। ड्रोन शो में वंदे भारत, विश्वनाथ कॉरिडोर, कमल के साथ ईवीएम सहित कई कलाकृतियां दिखाई गईं। इस दौरान घाट पर मौजूद लोगों ने हर-हर महादेव का उद्घोष किया।

करीब 15 मिनट तक चले इस शो में भाजपा के चुनाव चिह्न और चुनाव जिताने की अपील भी शामिल रही। यह कार्यक्रम 12 मई तक चलेगा।

ड्रोन कंपनी के सीईओ वितेश शाह ने बताया कि इस तकनीक को ड्रोन आर्ट कहा जाता है। एक हजार ड्रोन को संचालित करने के लिए इतने ही लोगों की जरूरत होती है और यह कार्यक्रम 10-15 मिनट का ही होता है। उन्होंने दावा किया कि देश में किसी राजनीतिक दल की ओर से इस तरह का पहला कार्यक्रम हुआ है। इससे पहले कभी इस तरह का कार्यक्रम नहीं हुआ।
विज्ञापन

2 of 7
वाराणसी में एक साथ उड़े 1000 ड्रोन - फोटो : अमर उजाला
घाट पर छाया फिर एक बार मोदी सरकार... का नारा। इसको सामने आते ही हर-हर मोदी के नारे लगने लगे।
विज्ञापन

3 of 7
वाराणसी में एक साथ उड़े 1000 ड्रोन - फोटो : अमर उजाला
ड्रोन से गंगा विलास क्रूज बनाने में काफी मेहनत करनी पड़ी।

4 of 7
वाराणसी में एक साथ उड़े 1000 ड्रोन - फोटो : अमर उजाला
आसमान में विशालकाय कमल देखकर हर किसी ने उसके साथ ली सेल्फी।
विज्ञापन

5 of 7
वाराणसी में एक साथ उड़े 1000 ड्रोन - फोटो : अमर उजाला
ऐतिहासिक गंगा आरती भी बनी आकर्षण का केंद्र।
विज्ञापन

6 of 7
वाराणसी में एक साथ उड़े 1000 ड्रोन - फोटो : अमर उजाला
काशी नगरी में ड्रोन के माध्यम से बजा शिव का डमरू।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
वाराणसी में एक साथ उड़े 1000 ड्रोन - फोटो : अमर उजाला
काशी विश्वनाथ मंदिर का दृश्य उभरते ही हर-हर महादेव के लगे नारे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें