फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला का स्थापना दिवस: भागीरथी के तट पर हुआ उत्कर्ष के 23वें वर्ष का श्रीगणेश, मतदान के प्रति किया जागरूक

Sat, 04 May 2024 11:59 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News: वाराणसी में 23 साल के गौरवमयी सफर का जश्न अमर उजाला के स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार की शाम अस्सी घाट पर मनाया गया। इस जश्न में अपनी भागीदारी दर्ज कराने शहर की तमाम हस्तियां, सामाजिक संगठन और विभिन्न स्कूलों के बच्चे पहुंचे। रंगोली और पेंटिंग प्रतियोगिता जिले के विभिन्न स्कूलों और कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन
1 of 17
अमर उजाला वाराणसी का 23वां स्थापना दिवस - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला वाराणसी के 23वें स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर उत्कर्ष के 23 वर्ष का आयोजन अस्सी घाट पर हुआ। उत्कर्ष के 23 वर्ष के लोगो का अनावरण किया गया। उत्तरवाहिनी का किनारा आतिशबाजी, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाें और मां गंगा के मंत्रों से गुंजायमान हो उठा।



इसके साथ ही पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल, जिलाधिकारी एस राजलिंगम, सीडीओ हिमांशु नागपाल, एयरपोर्ट निदेशक पुनीत गुप्ता ने मतदाता जागरूकता अभियान की शुरुआत की।

 

 

 

 

 

 

 

विज्ञापन

2 of 17
अमर उजाला का स्थापना दिवस - फोटो : अमर उजाला
आर्य महिला इंटर कॉलेज की छात्राओं ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस रंगोली में नए मतदाताओं को जागरूक किया गया था।
विज्ञापन

3 of 17
अमर उजाला का स्थापना दिवस - फोटो : अमर उजाला
रंगोली के माध्यम से भगवान शिव के त्रिशूल सहित मठ-मंदिरों को दिखाया गया।

4 of 17
अमर उजाला का स्थापना दिवस - फोटो : अमर उजाला
भगवान शिव और पार्वती के साथ हिन्दू देवी-देवताओं की रंगोली बनाकर छात्र-छात्राओं ने खूब तालियां बंटोरीं।
विज्ञापन

5 of 17
अमर उजाला का स्थापना दिवस - फोटो : अमर उजाला
काशी के प्राचीन और ऐतिहासिक घाटों की बनी रंगोली ने मोहा जन मन।
विज्ञापन

6 of 17
अमर उजाला का स्थापना दिवस - फोटो : अमर उजाला
मतदान आपका अधिकार ही नहीं, राष्ट्रीय कर्तव्य भी है। मतदान अवश्यक करें।
विज्ञापन

7 of 17
अमर उजाला का स्थापना दिवस - फोटो : अमर उजाला
आकर्षक पेटिंग बनाकर युवतियों ने खूब लूटी वाहवाही।

8 of 17
अमर उजाला का स्थापना दिवस - फोटो : अमर उजाला
शनिवार की शाम को अस्सी घाट पर सुबह ए बनारस के मंच पर उत्कर्ष के 23 वर्ष के आयोजन की शुरुआत अमर उजाला के संस्थापक डोरीलाल अग्रवाल, मुरारीलाल माहेश्वरी और नवोन्मेषक अतुल माहेश्वरी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ हुई। मानव एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स के बच्चों ने कराटे के माध्यम से आत्मरक्षा व सशक्तीकरण का संदेश दिया।

9 of 17
अमर उजाला का स्थापना दिवस - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद अर्चकों ने मां गंगा की आरती उतारी। पुलिस कमिश्नर, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी ने उत्कर्ष के 23 वर्ष के लोगो का अनावरण किया। इसके बाद जब अस्सी के तट पर आतिशबाजी की शुरुआत हुई तो पूरा आकाश रंग-बिरंगी रोशनी से नहा उठा। पुलिस कमिश्नर ने पहले मतदान, फिर जलपान का स्लोगन लिखकर मतदाता जागरूकता अभियान की शुरुआत की।

10 of 17
अमर उजाला का स्थापना दिवस - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद जिलाधिकारी, सीडीओ, एयरपोर्ट निदेशक ने मतदाता जागरुकता का संदेश दिया और काशीवासियों से एक जून को अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की। गंगा के तट पर मौजूद आम जनता ने भी मतदाता जागरूकता अभियान में सहभागिता की। इस दौरान सुबह ए बनारस के डॉ. रत्नेश वर्मा मौजूद रहे।

11 of 17
जागरूक्ता के लिए हस्ताक्षर करते पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल। - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला खबरों के साथ ही सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम करता रहता है। 23 वर्ष पूर्ण होने पर शुभकामनाएं। इसके साथ ही मैं सभी से अपील करता हूं कि एक जून को मतदान अवश्य करें। यह आपका कर्तव्य ही नहीं अधिकार है। - मोहित अग्रवाल, पुलिस आयुक्त

12 of 17
जागरूक्ता के लिए हस्ताक्षर करते जिलाधिकारी एस. राजलिंगम। - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला के 24वें वर्ष में प्रवेश करने पर हार्दिक शुभकामनाएं। सामाजिक सरोकार और आम जन से जुड़ी खबरों के प्रकाशन के लिए अमर उजाला को बधाई। मैं सभी से अपील करता हूं कि एक जून को अपने मताधिकार का प्रयोग करें और अधिक से अधिक मतदान करें। - एस राजलिंगम, जिलाधिकारी

13 of 17
जागरूक्ता के लिए हस्ताक्षर करते सीडीओ हिमांशु नागपाल। - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला के 23 वर्ष उत्कर्ष के आयोजन पर सभी को बधाई। पाठकों के विश्वास और सामाजिक सरोकारों से जुड़े आयोजन के लिए हार्दिक बधाई। एक जून को अधिक से अधिक मतदान करके लोकतंत्र को मजबूत करें। - हिमांशु नागपाल, मुख्य विकास अधिकारी

14 of 17
अमर उजाला का स्थापना दिवस - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान मतदाता जागरूकता की थीम पर भी पेंटिंग बनाई गई। पेंटिंग के माध्यम से लोकसभा चुनाव में बढ़-चढ़ कर मतदान करने की अपील की गई।

15 of 17
अमर उजाला का स्थापना दिवस - फोटो : अमर उजाला
चुनाव पर्व-देश का वर्ग और महादेव... थीम पर बनी चित्रकला काफी आकर्षित रही। विभिन्न रंगों से बनी ये रंगोली के साथ लोगों ने खूब सेल्फी ली।

16 of 17
अमर उजाला का स्थापना दिवस - फोटो : अमर उजाला
कराटे का प्रदर्शन कर छात्र-छात्राओं ने जागरूक किया।
विज्ञापन

17 of 17
जागरूक्ता के लिए हस्ताक्षर करते एयरपोर्ट डायरेक्टर पुनीत गुप्ता। - फोटो : अमर उजाला
उत्कर्ष के 23 वर्ष अमर उजाला वाराणसी... की रंगोली को फूलों से सजाई गई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें