फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: महंगाई के विरोध में ओमप्रकाश राजभर का प्रदर्शन, बोले- बांदा से बलिया तक बह रही थीं लाशें, जल्द फूटेगा पाप का घड़ा

Thu, 22 Jul 2021 04:36 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के शास्त्री घाट पर सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही उन्होंने भाजपा सरकार हमला बोला। उन्होंने कहा कि पाप का घड़ा जल्दी फूटेगा और भाजपा को अगले छह महीने में 14 साल का वनवास मिलेगा।
विज्ञापन
ओमप्रकाश राजभर का शास्त्री घाट पर प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने वाराणसी के शास्त्री घाट पर महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किया। सिलिंडर लेकर समर्थकों के साथ पहुंचे उन्होंने भाजपा सरकार पर हमला किया।

विज्ञापन


राजभर ने कहा कि जुमला बोलने वाली सरकार जनता की भावनाओं से खिलवाड़ कर रही है। इनके पाप का घड़ा छह महीने में फूट जाएगा और भाजपा को जनता 14 साल के वनवास पर भेज देगी। सरकार को आम जनता से कोई लेना-देना नहीं है। जब बांदा से बलिया तक नदियों में लाशें तैर रही थीं, सरकार विधानसभा चुनावों में वोट मांग रही थी।

ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा युवाओं, बेरोजगारों के साथ धोखाधड़ी हुई है। लगातार बढ़ती महंगाई व सरकारी योजनाओं में अनियमितता इतनी बढ गई है कि पाप का घड़ा भर गया है। इसको फोड़ने के लिए भागीदारी संकल्प मोर्चा 10 पाटियों का बना है। केंद्र में ममता बनर्जी विपक्ष का चेहरा बनेंगी।

विज्ञापन

पूर्व मंत्री ने कहा कि चुनावी वायदे से मुकरने वाली सरकार अब राज्य के युवाओं की भावनाओं से खेल रही है। मनरेगा मजदूर काम और दाम के लिए सड़क पर है। कोरोना के नाम पर लूट मची है। सरकार तीसरी लहर का डर दिखा रही है जबकि वैक्सीन का कहीं पता नहीं है। लोग वैक्सीन के लिये दिनभर चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन

गुंडई अराजकता राज्य में चरम पर है। महिलाओं पर लगातार अत्याचार हो रहा है, चीरहरण जैसे कांड इस राज्य में होने लगे हैं और ऐसा लग रहा है कि धृतराष्ट्र का राज्य कायम हो गया है। छह महीने के बाद भागीदारी संकल्प मोर्चा इनके पाप के घड़े को फोड़कर इनको बेदखल करेगा।

विधायक कैलाशनाथ सोनकर ने कहा कि यह बिना माई बाप की सरकार है। प्रदेश उपाध्यक्ष शशिप्रताप सिंह ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने मात्र 4.5 साल में ही साढ़े 4 करोड़ लोग को बेरोजगार किया है।  इस दौरान शास्त्री घाट पर बढ़ती महंगाई के विरोध में सुभासपा ने धरना दिया। साथ ही पुलिस को पांच सूत्रीय मांग पत्र सौपा गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें