फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारी व्यवस्था कर लें ताकि पेयजल की लिए न हो दिक्कत

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने रविवार को सर्किट हाउस में बैठक की। उन्होंने कहा कि अधिकारी व्यवस्था सुनिश्चित करें कि गर्मी में पेयजल की कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। जहां समस्या हो उसका स्थायी समाधान कराएं। इस दौरान उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पूर्वांचल के जिन-जिन क्षेत्रों एवं नदियों में बाढ़ आती है। उन क्षेत्रों में स्वीकृत परियोजनाओं को युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर 15 जून तक पूरा कराएं।
विज्ञापन

मंडलीय समीक्षा बैठक में जल शक्ति मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आकांक्षाओं के अनुरूप 2024 तक बुंदेलखंड से काशी तक पानी मिलना चाहिए। गांव से लेकर समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के घरों में नलों से शुद्ध पेयजल पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने सिंचाई विभाग के अभियंताओं को निर्देश दिए कि सभी नलकूप हर हालत में चालू हालत में होने चाहिए।
वाराणसी मंडल में नलकूपों को दुरुस्त कराने की कार्ययोजना करें तैयार
वाराणसी मंडल के जनपदों में जो भी खराब नलकूप हो, उन्हें तत्काल दुरुस्त कराने की कार्ययोजना तैयार कर एक सप्ताह में उपलब्ध कराएं। उन्होंने नहरों की सफाई कार्य युद्धस्तर पर अभियान चलाकर पूरा कराने को कहा। कहा कि नहरों के टेल तक पानी पहुंचना चाहिए ताकि किसानों के हर खेत तक पानी पहुंच सके। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, डॉ. नीलकंठ तिवारी, डॉ. अवधेश सिंह, जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें