फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बनारसी साड़ी की शुद्धता की होगी सटीक पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को पिंडरा स्थित पायकपुर में देश की छठी क्षेत्रीय निर्देश मानक प्रयोगशाला (आरआरएसएल) और नेशनल टेस्ट हाउस (एनटीएच) का लोकार्पण किया। अब बनारसी साड़ी सहित अन्य वस्त्रों की गुणवत्ता की जांच आसानी से हो सकेगी। कपड़े के कारोबारी अपने माल असली है या नकली की पहचान कर सकेंगे।
विज्ञापन

विधिकि माप विज्ञान (बाटमाप) के मंडलीय प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि बनारस की आरआरएसएल देश की छठी प्रयोगशाला है। जहां अब इलेक्ट्रानिक और डीजिटल मापक यंत्रों मानकों के अप्रूवल के लिए दिल्ली नहीं जाना होगा। इसके बनने से यूपी, ओडिसा, बंगाल सहित पूर्वी भारत के कई राज्यों को फायदा होगा। यहां अब थर्मामीटर और ऑक्सीमीटर बनाने वाली कंपनियों को मानक अप्रूवल लेने में आसानी होगी। प्रयोगशाला के उद्घाटन के बाद पहले दिन पांच आवेदन मिले। मंडलीय प्रभारी के अनुसार (एनटीएच) लैब में बनारसी साड़ी सहित कपड़ों की गुणवत्ता की जांच कराई जा सकेगी। जिससे व्यापारियों को सही और असली कपड़ों की पहचान करने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें