फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेहरा बांधकर थाने पहुंचा शख्स: बोला- साहब मेरी शादी करवा दीजिए मैं जिंदा हूं, मैने नाना पाटेकर को खाना बनाकर खिलाया है

Thu, 23 Dec 2021 11:38 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

शख्स ने बताया कि आंच फिल्म की शूटिंग के लिए नाना पाटेकर वर्ष 1988 में गांव में आए थे। मैने उन्हें भोजन बनाकर हाथों से खिलाया। वह बहुत खुश हुए थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में संतोष मूरत सिंह गुरुवार को सुबह सेहरा बांधकर थाने पहुंच गया। यह देखकर पुलिसकर्मी अवाक रह गए। वह थानाध्यक्ष के पास पहुंचकर कहा कि साहब मैं जिंदा हूं मेरी शादी करवा दीजिए। संतोष मूरत सिंह अभिलेखों में मृत घोषित किए जा चुके हैं।

विज्ञापन


चौबेपुर क्षेत्र के छितौनी गांव के निवासी संतोष मूरत सिंह, मैं जिंदा हूं के नाम से क्षेत्र में चर्चित है। संतोष स्वयं कहते हैं कि आंच फिल्म की शूटिंग के लिए नाना पाटेकर वर्ष 1988 में गांव में आए थे। मैने उन्हें भोजन बनाकर हाथों से खिलाया। वह बहुत खुश हुए। उन्होंने अपने साथ मुंबई चलने का ऑफर दिया। वर्ष 2000 में मुंबई चला गया।

गुरुवार को सुबह वह सेहरा बांधकर थाने पहुंचा और थानाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी से कहा कि साहब मैं जिंदा हूं मेरी शादी करवा दीजिए। पट्टीदारों ने युवक को मृत घोषित कर जमीन अपने नाम करवा ली। तभी से वह जिंदा होने की गुहार लगाते फिर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें