फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : सपा विधायक लकी यादव के खिलाफ गैर जमानती वारंट, जमीन रजिस्ट्री का है मामला

Wed, 07 Apr 2021 08:35 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
विज्ञापन
लकी यादव, सपा प्रत्याशी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जमीन रजिस्ट्री करने  के नाम पर लिया गया पैसा वापस न किए जाने के मामले में जौनपुर के मल्हनी से सपा विधायक लकी यादव के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। विचाराधीन मुकदमे में हाजिर न होने पर न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम ने यह कार्रवाई की है। 

विज्ञापन


सपा विधायक लकी यादव को 12 मई को कोर्ट में पेश करने के लिए न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम ने इंस्पेक्टर कोतवाली को आदेश दिया है। ओलंदगंज निवासी सादिक ने लकी यादव के खिलाफ छह अक्तूबर 2020 को कोर्ट में वाद दर्ज कराया था। सादिक का आरोप है कि लकी ने जमीन बैनामा करने के नाम पर दो किस्तों में उनसे 14 लाख रुपये लिए। बाद में रुपये वापस करने के लिए चेक दिए लेकिन खाते में पैसा न होने के कारण भुगतान नहीं हुआ। विचाराधीन मामले में कोर्ट में पेश न होने पर जेएम प्रथम ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें