फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के चार दिन बाद मुकदमा दर्ज: पूर्व IPS अधिकारी ने FIR न लिखने वालों पर की थी कार्रवाई की मांग

Thu, 01 Sep 2022 07:14 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र के कोइराजपुर गांव में बीते रविवार को एक मकान में चोरी हुई थी। घटना के चार दिन मामले में मुकदमा दर्ज हुआ। 
विज्ञापन
चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने की थी जांच - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र के कोइराजपुर गांव में बीते रविवार को एक मकान से लाखों रुपये के गहनों और कैश की चोरी हुई थी। घटना के चार दिन मामले में  मुकदमा दर्ज हुआ। मामले को लेकर पूर्व रिटायर्ड आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने ट्वीट कर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया था। 

विज्ञापन


इसके साथ ही उन्होंने एफआईआर न लिखने वालों पर कार्रवाई की मांग की है। मीरा श्रीवास्तव अपने बेटे अभिषेक और बहू क्षमा के साथ कोइराजपुर गांव में मकान बनवा कर रहती हैं। बीते शनिवार को मीरा श्रीवास्तव के नाती का जन्मदिन था। ऐसे में बेटे अभिषेक के साथ वो शिवपुर स्थित अपनी बेटी के घर जन्मदिन मनाने के लिए गईं थीं। वहीं बहू क्षमा श्रीवास्तव अपने मायके गई थी।

रविवार शाम मां और बेटे वापस लौटे तो मकान के दरवाजे पर लगा ताला टूटा था। घर में तीन अलमारियों के लॉक तोड़े गए थे। उनमें रखे सोने-चांदी के जेवर, कैश, कीमती साड़ियां आदि गायब थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करने के साथ ही फील्ड यूनिट को भी सूचना दी। रविवार रात तक जांच पड़ताल किया गया लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

किसी तरह यह मामला पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर तक पहुंच गया। उन्होंने ट्वीट कर शिकायत किया कि तत्काल एफआईआर हो और चोरी के सामान की बरामदगी की जाए। साथ ही एफआईआर ना लिखने वाले पर कार्रवाई की मांग भी की। इसके बाद गुरुवार शाम मुकदमा दर्ज कर लिया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें