फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न दुल्हन मिली, न रुपये: वाराणसी में राजस्थान के युवक की फर्जी कोर्ट मैरिज करा कर ठगे 1.60 लाख, पांच पर केस

Fri, 16 Jun 2023 06:16 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में राजस्थान के एक युवक का फर्जी कोर्ट मैरिज कराने और उनसे रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने  कैंट थाने में तीन महिलाओं समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में राजस्थान के युवकों का फर्जी कोर्ट मैरिज कराने और उनसे रुपये ठगने का सिलसिला जारी है। गुरुवार को भी जयपुर के श्यामपुरी रामगंज निवासी महेश कुमार से 1.60 लाख रुपये ठग लिए गए। महेश की तहरीर के आधार पर कैंट थाने में दुल्हन पूजा, सुरेश व उसकी पत्नी, उसके साढ़ू व उसकी पत्नी के खिलाफ धोखाधड़ी, रंगदारी, धमकाने और आपराधिक षड्यंत्र सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


महेश कुमार ने पुलिस को बताया कि बीते अप्रैल महीने में वह अपने मौसा सूरजमल दायमा के घर गया था। मौसा से उसने कहा कि उसकी शादी राजस्थान में नहीं हो पा रही है। इस पर मौसा ने कहा कि वाराणसी का सुरेश उसका परिचित है। वह उसकी शादी करा देगा। उन्होंने सुरेश को उसका नंबर दिया तो वह सात-आठ लड़कियों की फोटो भेजा।

कोर्ट मैरिज के बाद कहा- घर से करेंगे विदाई

इनमें से एक लड़की पंसद आई। सुरेश ने कहा कि वाराणसी में कोर्ट मैरिज करा देंगे। शादी का सारा खर्च लड़के को देना होगा। बात तय होने पर महेश, नसीराबाद निवासी उसके मौसा और बाबूलाल सामरिया 12 जून को वाराणसी आए। तीनों ने होटल में कमरा लिया, वहां सुरेश व उसकी पत्नी आए।

दोनों ने कहा कि लड़की और उसके मां-बाप हंसमुख मंदिर में आप लोगों का इंतजार कर रहे हैं। मंदिर जाने से सुरेश व उसकी पत्नी ने 20 हजार रुपये लिए। फिर, दो घंटे बाद उसे मंदिर लेकर पहुंचे। मंदिर में सुरेश व उसकी पत्नी ने लड़की के शादी के गहने लाने के लिए 20 हजार रुपये और लिए। महेश ने बताया कि बातचीत होने के बाद सभी कचहरी गए और कोर्ट मैरिज करने के बाद लड़की के पिता ने उससे एक लाख रुपये लिए। इसके बाद सुरेश व उसकी पत्नी और लड़की के मां-बाप ने कहा कि 13 जून को घर से विदाई करेंगे।

पहले से शादीशुदा है दुल्हन बनी पूजा

महेश ने बताया कि 13 जून को सुरेश लड़की के पिता के साथ उसके होटल आया और विदाई के लिए 20 हजार रुपये लिया। साथ ही, सुरेश ने बताया कि ऑटो बुक करा दिया गया है। ऑटो वाला आप लोगों को लड़की के घर लेकर आएगा। महेश ने बताया कि ऑटो वाले ने हमें हरसाइयां सर्किल छोड़ दिया। फिर, हमने सुरेश को फोन किया तो मोबाइल स्विच ऑफ बताने लगा।

इसके बाद सुरेश की पत्नी, दुल्हन बनी पूजा और अन्य लोगों के भी नंबर स्विच ऑफ बताने लगे। महेश ने बताया कि खोजबीन करने पर पता लगा कि उसकी फर्जी कोर्ट मैरिज कराई गई थी। जिस लड़की से कोर्ट मैरिज कराई गई थी, वह पहले से ही शादीशुदा थी। इस पूरे घटनाक्रम में सुरेश व उसकी पत्नी, उसके साढ़ू व उसकी पत्नी और दुल्हन बनी पूजा की मिलीभगत थी।

सभी ने साजिश रच कर उससे रुपये हड़प लिए। अब फोन पर पैसा वापस मांगने पर सुरेश व अन्य लोग गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हैं। इस संबंध में इंस्पेक्टर कैंट प्रभुकांत ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

25 मई को मां-बेटी और तीन सिपाही भेजे गए थे जेल

राजस्थान के नागौर जिला निवासी एक युवक से डेढ़ लाख रुपये लेकर उसकी फर्जी कोर्ट मैरिज बीते 23 मई को सिविल कोर्ट में कराई गई थी। 24 मई को युवक जब अपनी दुल्हन को लेकर कार से वाराणसी से जाने लगा तो कैंट और सारनाथ थाने के तीन सिपाहियों ने उसे रोक लिया था। तीनों ने उससे कहा कि तुम लड़की से जबरन शादी करके अपने साथ ले जा रहे हो। तीनों सिपाहियों की बात पर दुल्हन बनी युवती भी हां में हां मिलाई।
विज्ञापन

इसके बाद राजस्थान निवासी युवक से तीनों सिपाही दो लाख रुपये मांगने लगे। मामला किसी तरह से सारनाथ थाने तक पहुंच गया। इसके बाद तीनों सिपाही और फर्जी दुल्हन बनी युवती व उसकी मां गिरफ्तार कर जेल भेजे गए थे। हालांकि शादी की बात तय करने वाला मध्यस्थ और फर्जी कोर्ट मैरिज कराने वाला अधिवक्ता अब तक गिरफ्तार नहीं किए जा सके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें