इस बीच गठबंधन को लेकर हुए सवाल पर भी राजभर ने कहा कि दरवाजे सभी के लिए खुले हैं। हमारी भी चाहत है कि दिल्ली में हमारी उपस्थिति हो। गठबंधन को लेकर हमारी कोई बड़ी मांग नहीं होती है। हमलोग चुनाव की तैयारी में जुटे हुए हैं। जो भी होगा आपलोगों को पता चल जाएगा।
अब आने वाले समय में ही पता चल सकेगा कि लोकसभा चुनाव में दोनों पार्टियां साथी आती हैं या फिर ओपी राजभर अकेले ही चुनाव लड़ना पसंद करेंगे। ज्ञानपुर ब्लॉक प्रमुख आरती सिंह और उनके पति अखिलेश्वर प्रताप सिंह समेत अन्य लोगों ने ओमप्रकाश राजभर का स्वागत किया।