फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़: देवर से अवैध संबंध के चलते पत्नी ने कराई पति की हत्या, सोते समय चचेरे भाई ने धारदार हथियार से रेता गला

Wed, 31 Mar 2021 08:01 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के मुबारकपुर थाना क्षेत्र स्थित भगतपुरवा अमिलो में छत पर सो रहे दंपति पर अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस घटना में पति की मौके पर मौत हो गई। वहीं हाथ में चाकू लगने पत्नी जख्मी हो गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का दावा है कि देवर से संबंध के चलते पत्नी ने ही पति की हत्या कराई है। 

विज्ञापन


 एसपी ने प्रेसवार्ता में बताया कि हत्या में मृतक का चचेरे भाई और मृतक की पत्नी शामिल है। भगतपुरवा अमिलो निवासी दिनेश राम (32) मंगलवार की रात अपनी पत्नी (28) के साथ छत पर सो रहा था। देर रात एक बजे अज्ञात बदमाश छत पर चढ़ आए और धारदार हथियार से गला रेत कर दिनेश की हत्या कर दी। इस दौरान पत्नी के हाथ में भी चाकू से घाव हो गया।

पुलिस का दावा है कि साजिश के तहत घटना को अंजाम देने के बाद महिला ने शोर मचाया तो परिवार के लोग छत पर पहुंचे। इस बीच हमलावर मौके से भाग चुके थे। पत्नी को अस्पताल में भर्ती कर उपचार कराया गया। घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस को देकर अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की और घटना के 12 घंटे के अंदर ही हत्याकांड का खुलासा करने का दावा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि दिनेश की हत्या उसके चचेरे भाई विपिन ने की है। इस हत्याकांड में मृतक की पत्नी का भी हाथ है। पुलिस ने विपिन व मृतक की पत्नी के बीच संबंधों के चलते हत्याकांड होने का दावा करते हुए हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार बरामद कर लिया है। विपिन फरार है, पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें