फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी में विराजीं मां अन्नपूर्णा: बाबा विश्वनाथ से आज्ञा लेकर आरंभ हुए अनुष्ठान, राजोपचार पूजन के साथ स्थापित हुईं देवी

Mon, 15 Nov 2021 09:24 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

प्राण प्रतिष्ठा समारोह के यजमान स्वयं सीएम योगी आदित्यनाथ थे, इसलिए संपूर्ण पूजन को राजोपचार विधि से कराया गया।
विज्ञापन
माता अन्नपूर्णा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री काशी विश्वनाथ धाम में माता अन्नपूर्णा की प्रतिमा को राजोपचार पूजन के साथ प्राण प्रतिष्ठित किया गया। सोमवार को काशी विश्वनाथ मंदिर के अर्चकों ने प्रात: काल पंचांग पूजन, गौरी गणेश पूजन के बाद बाबा विश्वनाथ की अनुमति लेकर प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान आरंभ किए। चारों वेदों के पारायण और गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ किया गया।

विज्ञापन


काशी विद्वत परिषद के महामंत्री प्रो. रामनारायण द्विवेदी ने बताया कि मूर्ति को मंदिर प्रांगण में पहुंचने के बाद वस्त्र से आच्छादित करने के बाद घृत, गंगाजल से स्नान कराया गया। कुमकुम व चंदन लगाने के बाद मुकुट व हार पहनाया गया। इसके पूर्व प्रतिमा के चारों अधिवास अन्नाधिवास, जलाधिवास, घृताधिवास और फलाधिवास के विधान भी पूर्ण कराए गए।

प्राण प्रतिष्ठा समारोह के यजमान स्वयं सीएम योगी आदित्यनाथ थे, इसलिए संपूर्ण पूजन को राजोपचार विधि से कराया गया। देवोत्थान एकादशी, सोमवार और मां अन्नपूर्णा की प्राण प्रतिष्ठा का संयोग काशी और देश के लिए सुखदायी होगा। हरिप्रबोधिनी एकादशी पर अन्नपूर्णेश्वरी की मूर्ति समेत पांच विग्रह भी स्थापित हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें