फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी-योगी सरकार ने आम जनता की चिंता की

विज्ञापन
शहर के लंका मैदान में जन विश्वास यात्रा का शुभारंभ करने पहुंची केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का स? - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
लंका मैदान में जन विश्वास यात्रा के शुभारंभ के दौरान रविवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि मोदी और योगी सरकार ने आम जनता की चिंता की। कोरोना के दौर में 19 महीने 80 करोड़ लोगों को मुफ्त में राशन दिया गया। अगर कांग्रेस और सपा की सरकार होती तो ये अनाज उनके नेताओं के गोदाम में जाता और कालाबाजारी होती। महामारी में कोरोना वैक्सीन को भाजपा की वैक्सीन बताकर गरीबों को भयभीत किया गया। कहा कि पीएम मोदी ने 500 से 600 रुपये की वैक्सीन का उत्पादन देश में कराया और जनता को यह मुफ्त में लगाई जा रही है। ऐसा इसलिए हो पाया क्योंकि एक गरीब का बेटा देश का प्रधानमंत्री बना।
विज्ञापन

इस दौरान प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि 75 साल से बिंद, राजभर, केवट और प्रजापति को कोई पूछने वाला नहीं था। प्रधानमंत्री ने उनमें विश्वास जगाया। कहा कि अगर मोदी भला नहीं कर सकते तो कोई और भी नहीं कर सकता। आज प्रदेश में दो तरह की धाराएं चल रही हैं। एक मसूद को मानने वाली और दूसरी शिवाजी-सुहेलदेव को मानने वाली। प्रधानमंत्री मोदी ने बनारस की धरती से शिवाजी और सुहेलदेव राजभर का नाम लिया। जब गाजीपुर की धरती पर आए थे तो सुहेलदेव पर डाक टिकट जारी किया था। कहा कि यात्रा के दौरान हम आप लोगों के बीच पूरी ताकत से अपनी बात रखेंगे। गाजीपुर की माटी परिवर्तन की माटी है। सांसद विनोद सोनकर ने कहा कि गाजीपुर अब्दुल हमीद और राम उग्रह पांडेय की धरती है। देश के आन, बान, शान के लिए यहां के वीर सपूतों ने प्राणों को न्यौछावर किया है। कहा कि 2012-17 तक प्रदेश में हूटर और शूटर की सरकार थी। योगी आदित्य नाथ के आने के बाद प्रदेश को हूटर और शूटर से मुक्त किया गया। जिसने जमीन कब्जा किया, उसके खिलाफ अभियान चलाया। यूपी को अपराध, भ्रष्टाचार मुक्त किया। मंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि योगी सरकार ने जिले से संगठित अपराध को ध्वस्त कर दिया। छोटा-बड़ा, अपना-पराया नहीं देखा। सभी अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई हुई। सपा और बसपा को वोट देकर आप लोगों ने खुद को ठगा महसूस किया था। भाजपा सरकार ने सभी वर्गों का ध्यान रखा। सवर्ण गरीबों को भी 10 फीसदी आरक्षण दिया। कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रदेश में एक्सप्रेस वे बनने के साथ कानून का राज स्थापित हुआ। मोदी और योगी कल्याणकारी योजनाओं से हर घर हर जन तक पहुंचे हैं। भाजपा के काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद्र शर्मा ने कहा कि 2017 से प्रदेश में विकास और विश्वास की गाथा चल रही है। उसका फर्क देखा जा रहा है। प्रदेश का समग्र विकास होने के साथ यहां से माफिया को नेस्तनाबूद किया गया। इस दौरान सहकारिता राज्यमंत्री डॉ. संगीता बलवंत, विधायक सुनीता सिंह, विधायक अलका राय, विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, विधायक सुभाष पासी, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल आदि मौजूद थे।
चुनाव आते ही हिंदू बने घूम रहे कुछ लोग
गाजीपुर। केंद्रीय मंत्री ने अमेठी में राहुल और प्रियंका की रैली पर चुटकी लेते हुए कहा कि चुनाव आते ही कुछ लोग हिंदू बने घूम रहे हैं। साइकिल के साथ हाथ पिछले चुनाव में रहा तो लक्षण एक जैसे हो गए। पहले अमेठी में पांच साल में आते थे और अब भाई-बहन ने ढाई साल में ही ढाई घंटे बिताए। समारोह के बाद स्मृति ने मौजूद लोगों को मिशन 2022 का संकल्प दिलाया। इसके बाद जनविश्वास यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें