वाराणसी के एमएलसी चुनाव के लिए मतदाता सूची की तैयारी शुरू हो गई है। पुनरीक्षण कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। इससे जुड़े मतदाता निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अपने दावे, आपत्तियां निर्धारित प्रारूप पर प्रस्तुत कर सकते हैं। सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी रणविजय सिंह ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार वाराणसी स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन के लिए मतदाता सूची की तैयारी, पुनरीक्षण का कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है।
मतदाता सूची का आलेख प्रकाशन एक फरवरी को किया गया। दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि एक से आठ फरवरी तक का समय है। दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण 11 फरवरी को होगा। निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 11 फरवरी को होगा। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की है कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अपने दावे, आपत्तियां निर्धारित प्रारूप पर प्रस्तुत कर सकते हैं।