फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसीः खेत में बिजली गिरने से किशोर की मौत, दूसरा घायल, विधायक ने दी पीड़ित परिवार को सांत्वना

Fri, 03 Sep 2021 09:20 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

प्रीतम (14 वर्ष) और मिंटू सुबह 11 बजे गांव के बाहर  एक पोखरे के पास बकरी चराने गए थे। तभी अचानक तेज गरज के साथ बारिश व बिजली गिरी। प्रीतम की मौके पर ही मौत हो गई, लेकिन मिंटू अचेत हो गया। 
विज्ञापन
पीड़ित परिवार के घर पहुंचे विधायक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के सिंधोरा थाना क्षेत्र के जाठी में शुक्रवार को बिजली गिरने से एक किशोर की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। अच्छेलाल राजभर का पुत्र प्रीतम (14 वर्ष) तथा बालकिशुन राजभर का 14 वर्षीय पुत्र मिंटू सुबह 11 बजे गांव के उत्तरी छोर पर स्थित एक पोखरे के पास बकरी चराने गए थे। तभी अचानक तेज गरज के साथ बारिश व बिजली गिरी। जिसके चपेट में प्रीतम व मिंटू आ गए।

विज्ञापन


प्रीतम की मौके पर ही मौत हो गई, लेकिन मिंटू अचेत हो गया। जब थोड़ी दूर पर स्थित ग्रामीणों ने घटना को देखा तो भाग कर वहां पहुंचे और दोनों को आननफानन एक निजी अस्पताल ले गए जहां प्रीतम को मृत घोषित कर दिया। वही गंभीर रूप से घायल मिंटू को पुलिस की मदद से चोलापुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया।

इधर, इस घटना की जानकारी के बाद  क्षेत्रीय विधायक डॉ अवधेश सिंह जाठी गांव पहुंचे। मृत और घायल बालक के घर पहुंचकर घटना के प्रति दुख जताया। फोन कर  एसडीएम पिंडरा गिरीश कुमार द्विवेदी को सीएम आपदा राहत कोष से मिलने वाली पांच लाख रुपए की मिलने आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन

सड़क हादसे में बुलेट सवार दरोगा घायल

 मिर्जामुराद थाना के दरोगा राजेश सिंह शुक्रवार सुबह कछवा रोड स्थित पुलिस बूथ के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए। बुलेट सवार घायल दरोगा को बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। 

महिलाओं पर छींटाकशी करने वाले भेजे गए जेल

पिंडरा बाजार में आने व जाने वाली महिलाओं व युवतियों पर छींटाकशी करने वाले छह आरोपियों को सिंधोरा पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया। इस दौरान न्यायालय में पेश किया जहां से सभी आरोपी को जेल भेज दिया गया। मुल्का गांव चौराहे व गरखड़ा चौराहे से गुजरने वाली महिलाओं व लड़कियों पर यह सभी आरोपी छींटाकशी करते थे। मुल्का चौराहे से गिरफ्तार होने वालों में सुजीत कुमार, सूरज कुमार व दीपक कुमार और गरखड़ा चौराहे से श्यामबाबू, सनी व मनीष कुमार सभी आरोपी  पतिराजपुर के निवासी है। 
विज्ञापन

जमीन मामले में पूर्व विधायक के पुत्रों और पड़ोसियों में मारपीट

फूलपुर थाना अंतर्गत मंगारी बाजार निवासी व पूर्व विधायक के पुत्रों और पड़ोसियों में शुक्रवार को जमीन कब्जे को लेकर मारपीट हो गई। पुलिस ने दोनों पक्ष से मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पूर्व विधायक रामकरन पटेल के पुत्र अवधेश पटेल का आरोप है कि कब्जे की जमीन पर न्यायालय में मुकदमा चल रहा है।

इसी बीच पड़ोसी ने उक्त जमीन पर कब्जा करने की नियत से निर्माण शुरू कर दिया। विरोध करने पर एकजुट होकर लाठी-डंडे मारपीट घायल कर दिया। पुलिस एक पक्ष से दो और दूसरे पक्ष से चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें