फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसीः मंत्री रविंद्र जायसवाल बोले- मेरे ऊपर मुकदमा राजनीतिक, न्यायालय का आदेश करूंगा स्वीकार

Thu, 16 Sep 2021 11:40 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रविंद्र जायसवाल ने बताया कि 2007 में लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन के दौरान तत्कालीन सरकार के निर्देश पर एक मुकदमा दर्ज हुआ था। इसको लेकर भ्रम की स्थिति है, मेरे ऊपर कोई आपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं है।
विज्ञापन
राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल ने पेश की अपनी सफाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एमएपी एमएलए कोर्ट की ओर से राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रविंद्र जायसवाल पर दर्ज मुकदमा वापस लेने की याचिका खारिज होने के बाद बृहस्पतिवार को रविंद्र जायसवाल ने वाराणसी मीडिया के सामने सफाई पेश की। उन्होंने बताया कि 2007 में लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन के दौरान तत्कालीन सरकार के निर्देश पर एक मुकदमा दर्ज हुआ था। इसको लेकर भ्रम की स्थिति है, मेरे ऊपर कोई आपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वर्ष 2007 में राष्ट्रवादी पार्टियों ने रामसेतु को लेकर तत्कालीन सरकार की मंशा का विरोध किया था। मुख्यालय न जाने की स्थिति में अंधरापुल पर धरना दिया था। उस समय चेतगंज थाने में राजनीतिक द्वेष में मुकदमा दर्ज किया गया था। सरकार ने एक फैसला लिया कि जो भी राजनीतिक मुकदमे दर्ज है, उन्हें वापस लिया जाए।

यह मामला अभी एमपी एमएलए कोर्ट में चल रहा है और जो भी निर्णय होगा उसे स्वीकार करूंगा। रविंद्र जायसवाल के इस मामले में वाराणसी के चेतगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज है। कोर्ट ने मुकदमा को वापस लेने की शासन की अर्जी को खारिज कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय बोले, विश्व के उद्योगपति भारत में कर रहे पूंजी निवेश

 बाबतपुर स्थित एक निजी फार्मेसी कॉलेज में बृहस्पतिवार को मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने स्व. जगदम्बा प्रसाद सिंह उर्फ करिया सिंह कीमूर्ति का अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि करिया सिंह एक सामाजिक कार्यकर्ता थे। 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति के पथ पर अग्रसर है। आज विश्व के उद्योगपति भारत में पूंजी निवेश कर रहे हैं। अन्य पार्टियों में भी अच्छे नेता थे, मगर सत्ता एवं परिवारवाद के लोभ में देश का विकास नहीं कर सके। पिंडरा विधायक डा. अवधेश सिंह ने भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि का स्वागत कालेज के चेयरमैन प्रदीप सिंह एवं डॉ योगेंद्र सिंह ने किया। इस मौके पर पूर्व एमएलसी चेत नारायण सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें